नोएडा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी : मिठाइयां बांटने के साथ की आतिशबाजी, बोले-अखंड भारत का सपना होगा साकार 

नोएडा | 4 महीना पहले | Junaid Akhtar

Tricity Today | भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी



Noida News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर नोएडा में भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी की। इस दौरान पूरा माहौल उत्सव के रूप में नजर आया। 

विकास योजनाओं को मिलेगी उड़ान 
इस अवसर पर नोएडा महानगर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना ने कहा कि भारत को मजबूत करने और भारत की साख को विश्व में स्थापित करने वाले नरेंद्र मोदी ने सर्व समाज के हृदय में एक अमिट छाप स्थापित की है। इसीलिए उनको पुनः देश की सेवा करने का अवसर देश की जनता ने दिया है। देश को अखंड भारत बनाने की जिम्मेदारी भी मोदी के ही कंधों पर है। उनका यह कार्यकाल भी दोनों कार्यकालों की तरह विकास की योजनाओं को लेकर आगे बढ़ेगा। 

विकसित भारत के सपने को करेंगे साकार
कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए सबसे अपील की है कि मोदी के विकसित भारत के सपने को सकार करें। इस अवसर पर महामंत्री मुकतानन्द, महामंत्री घनश्याम, जिला उपाध्यक्ष इंदराज खटाना, जिला उपाध्यक्ष संदीप उपाध्याय, जिला मंत्री सतपाल अवाना, जिला सह मीडिया प्रभारी लीलू अवाना, मण्डल अध्यक्ष अमित अवाना, महेश चन्द और दीपक अवाना मौजूद रहे।

अन्य खबरें