BIG BREAKING : नोएडा हादसे में मरने वालों में दो किशोर भी शामिल, दो पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

नोएडा | 2 साल पहले | Pankaj Parashar

Tricity Today | Breaking News



Noida Jalvayu Vihar Wall Collapse : नोएडा के सेक्टर-21 में स्थित जलवायु विहार हाउसिंग सोसायटी की दीवार के मलबे में दबकर मरने वाले 4 श्रमिकों में दो नाबालिग हैं। इनमें एक की उम्र केवल 15 वर्ष है जबकि दूसरा 17 साल का है। इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे ठेकेदार ने नियम-कायदों का कोई ख्याल नहीं किया। कंपनी के दो निदेशकों पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या करने और बाल श्रम उन्मूलन कानून के तहत एफआईआर दर्ज की है। इनमें से एक आरोपी गुल मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मुकदमा
नोएडा के सेक्टर-21में स्थित जलवायु विहार सोसायटी में मंगलवार की सुबह हुए हादसे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही हैं। नोएडा प्राधिकरण ने इस मामले से जुड़े दो ठेकेदारों पर मुकदमा दर्ज करवा दिया है। यह मुकदमा सेक्टर-20 पुलिस थाने में दर्ज कराया गया है। इस मामले में सुबह चार मजदूरों की मौत हो गई थी। जिसमें दो किशोर भी शामिल हैं। दो ठेकेदारों सुंदर यादव और गुल मोहम्मद के खिलाफ सेक्टर-20 पुलिस ने आईपीसी की धाराओं 304, 337, 338 और बाल श्रम उन्मूलन अधिनियम की धारा 14(1) में मुकदमा दर्ज किया है।

हादसे में इन 4 श्रमिकों की हुई मौत
1. अमित यादव पुत्र धनपाल यादव (उम्र 17 वर्ष), निवासी गांव विचोला, थाना मुजरिया, जिला बदायूं
2. धर्मवीर पुत्र राम निवास (उम्र 15 वर्ष), गांव सॉन्ग, थाना जरीफ नगर, जिला संभल
3. पुष्पेंद्र पुत्र भगवान सिंह यादव (उम्र 25 वर्ष), निवासी ग्राम बिचोला, थाना मुजरिया
4. पन्नालाल पुत्र झंडू यादव (उम्र 25 वर्ष), निवासी गांव बिचोला, थाना मुजरिया

अस्पताल में भर्ती घायल श्रमिक
1.
पप्पू पुत्र नेम सिंह कोली (उम्र 25 वर्ष), निवासी ग्राम बिचोला थाना मुजरिया

नाले पर काम कर रहे बाकी श्रमिक
1.
पंकज पुत्र सोमवीर सिंह निवासी ग्राम बिचोला थाना मुजरिया बदायूं
2.संजीव पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम बीचोला, थाना मुजरिया बदायूं
3. नन्हे पुत्र उरवान सिंह निवासी ग्राम बीचोला, थाना मुजरिया बदायूं
4. विनोद पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम बीचोला, थाना मुजरिया बदायूं
5. दीपक पुत्र नरेश निवासी ग्राम बीचोला, थाना मुजरिया बदायूं
6. ऋषि पाल पुत्र ज्ञान सिंह निवासी गांव सॉन्ग थाना जरीफनगर संभल
7. जोगेंद्र पुत्र राजपाल निवासी बमोरी थाना सहसवान बदायूं

अन्य खबरें