एग्जिट पोल की निकली हवा : नोएडा में कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं में जोश, बोले- जीतेंगे हम और जीतेगा इंडिया

नोएडा | 5 महीना पहले | Junaid Akhtar

Google Image | symbolic image



Noida News : मतगणना शुरू होने के बाद से एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला होता दिख रहा है। शुरूआती रूझानों के बाद कोई भी पार्टी अपनी जीत को लेकर दावा नहीं कर रही है। लेकिन कांग्रेस और सपा के कार्यकर्ता एग्जिट पोल को लेकर मजे ले रहे हैं। उनका कहना है कि जीतेंगे हम और जीतेगा इंडिया। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश 
कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर का कहना है कि हमारे नेता राहुल गांधी ने कहा था कि यह एग्जिट पोल नहीं है, यह मोदी पोल है। आज सबके सामने जनता का एग्जिट पोल आ गया है। जनता मंहगाई, बेरोजगारी और मुद्दो पर वोट किया है। यूपी में भाजपा को तगड़ा झटका दिया। पूरे देश के लोगों ने मुद्दे पर वोट किया है। भाजपा मंदिर और मजहब और जाति पर वोट मांग रही थी जिसे जनता ने नकार दिया है। 

जनता के पोल ने दिखाया दम 
सपा नेता राघवेंद्र दूबे का कहना है कि एग्जिट पोल की हवा निकल गई है। इंडिया गठबंधन ने लोगों के मुद्दो पर बात की थी। लोगों ने उन्हें मुद्दे पर वोट किया है। शुरूआती रूझानों में इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है। जबकि एक दिन पहले एनडीए को 400 पार सीट दी जा रही थी। आज एनडीए को 250 तक भी पहुंचना मुश्किल दिख रहा है। यह सब दिखाता है कि जनता ने मोदी सरकार को नकार दिया है।

अन्य खबरें