बड़ी खबर : काम शुरू होने से पहले 'नोएडा क्लॉक टावर' में अड़चन, प्राधिकरण के अफसरों ने...

नोएडा | 3 घंटा पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | Symbolic Photo



Noida News : जीआईपी मॉल के सामने बन रहे घंटाघर का निर्माण कार्य फिलहाल रोक दिया गया है। इस परियोजना को 'नोएडा क्लॉक टावर' नाम दिया गया है। यह श्रीनगर के प्रसिद्ध लाल चौक की तर्ज पर बनाया जा रहा है। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि अब इस प्रोजेक्ट का काम तभी शुरू होगा, जब आईआईटी द्वारा स्ट्रक्चरल ऑडिट पूरा कर लिया जाएगा। ऑडिट का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

शुरू होने से पहले रुका निर्माण कार्य
घंटाघर के निर्माण का काम चार महीने पहले शुरू हुआ था। दावा किया गया था कि इसे तीन महीने के भीतर पूरा कर लिया जाएगा, लेकिन बारिश और अब तकनीकी कारणों से काम रुकता रहा। अधिकारियों ने पहले बारिश को काम में देरी का कारण बताया और अब स्ट्रक्चरल ऑडिट के बाद ही आगे की प्रगति की जाएगी। 

घड़ी और सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र
यह घंटाघर पुलिस चौकी के पास स्थित है। इसकी ऊंचाई लगभग 70 फीट होगी। इसके कारण पुलिस चौकी को शिफ्ट करने की योजना बनाई जा रही है। घंटाघर की डिजाइन में चारों ओर घड़ियां लगाई जाएंगी, जो रोमन अंकों में होंगी। इसके अलावा सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी। निर्माण करने वाली कंपनी द्वारा ही इन घड़ियों को लगाया जाएगा। यहां पर एक विशेष सेल्फी प्वाइंट भी तैयार किया जाएगा। जो नोएडा-दिल्ली रोड से सीधे जुड़ा होगा और आकर्षण का केंद्र बनेगा। 

तिरंगे के साथ अनूठा डिजाइन  
घंटाघर का डिजाइन श्रीनगर के लाल चौक से प्रेरित है। इसका ऊपरी हिस्सा चोटी नुमा होगा, जिस पर तिरंगा फहराया जाएगा। इसके चारों ओर ग्रीन बेल्ट बनाई जाएगी, जिसमें बैठने की सुविधा के लिए बेंच भी होंगी। पूरा घंटाघर लाल रंग में होगा, जो इसे और भी आकर्षक बनाएगा। परियोजना की कुल लागत लगभग 1 करोड़ 40 लाख रुपये है।

अन्य खबरें