काशी का कायाकल्प कॉन्क्लेव : मीडिया और सोशल वर्क में योगदान के लिए उपमुख्यमंत्री ने किया निखिल सिंघल को सम्मानित

नोएडा | 4 घंटा पहले | Sachin Ahlawat

ट्राई सिटी | कार्यक्रम में सम्मानित करते उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक



Noida News : वाराणसी में आयोजित काशी का कायाकल्प कॉन्क्लेव में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मीडिया रणनीतिकार और नोएडा हाई-राइज फेडरेशन के अध्यक्ष निखिल सिंघल को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस समारोह का आयोजन वाराणसी के होटल रमाडा प्लाजा जेएचवी में किया गया। जहां देशभर के प्रमुख व्यक्ति एकत्रित हुए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने निखिल सिंघल के मीडिया और सामाजिक कल्याण में योगदान की सराहना की।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने की प्रशंसा 
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सामाजिक कल्याण में निखिल सिंघल के योगदान को  एक उदाहरण के तौर पर अन्य व्यक्तियों और संगठनों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। उन्होने  निखिल सिंघल की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मीडिया परिदृश्य और सामाजिक कल्याण दोनों में निखिल सिंघल का योगदान सराहनीय है। नोएडा हाई-राइज़ फेडरेशन में उनका नेतृत्व प्रेरणास्पद है और इस बात का प्रमाण है कि कैसे व्यक्ति अपने समाज के विभिन्न जिम्मेदारियों का कुशलता से निर्वहन करते हुए स्थायी प्रभाव पैदा कर सकते हैं।

निखिल सिंघल ने किया आभार व्यक्त
यह सम्मान मिलने पर निखिल सिंघल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है। उन्होंने मीडिया और समाज कल्याण के संगठित प्रयासों पर जोर देते हुए बताया कि ये प्रयास सामूहिक रूप से सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक हो सकते हैं। निखिल सिंघल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति भी आभार जताया। जिनके सहयोग से समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हुआ है। उनके प्रयासों से नोएडा में सामाजिक कल्याण की दिशा में कई सकारात्मक कदम उठाए गए हैं।

यह लोग रहे मौजूद
कॉन्क्लेव काशी का कायाकल्प का उद्देश्य वाराणसी में विकासात्मक नीतियों और पहलों पर चर्चा करना था। इस मंच पर विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ और नेता एकत्रित हुए ताकि वाराणसी के परिवर्तनकारी विकास को आगे बढ़ाने के लिए नए विचारों का आदान-प्रदान किया जा सके। समारोह में पर केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश, मोहित अग्रवाल (एडीजी) पुलिस आयुक्त, पीयूष मोर्डिया, एजीजी, वाराणसी, नागेंद्र पांडे, अध्यक्ष, काशी विश्वनाथ ट्रस्ट, अजय राय, अध्यक्ष, कांग्रेस, यूपी एवं पंडित छन्नूलाल मिश्रा भी मौजूद रहे।

अन्य खबरें