नोएडा में रफ्तार का कहर : टक्कर लगने के बाद बाइक सवार उछलकर डिवाइडर पर गिरा, ब्रेड सप्लायर की मौत

नोएडा | 2 घंटा पहले | Junaid Akhtar

Google Image | Symbolic Image




Noida News : नोएडा में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ब्रेड सप्लायर उछलकर डिवाइडर से टकरा गया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक के पिता ने घटना की शिकायत थाना फेस-3 पुलिस से की है।

ब्रेड कंपनी के गोदाम जा रहा था देवेंद्र 
पुलिस को दी शिकायत में अरब सिंह ने बताया कि वह सेक्टर-63 स्थित चोटपुर कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। उनका 25 वर्षीय बेटा देवेंद्र कुमार ब्रेड सप्लाई का काम करता था। देवेंद्र शुक्रवार तड़के गोर सिटी से ब्रेड सप्लाई करके एफएनजी रोड से गोदाम की तरफ जा रहा था। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घटना में वह बाइक से उछलकर सीधा डिवाइडर से जा टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल ले जाने लगी। इस बीच उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 

पुलिस का बयान 
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

अन्य खबरें