Noida News : अस्ताचलगामी सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, श्रद्धालुओं पर की गई फूलों की वर्षा 

नोएडा | 11 महीना पहले | Subodh Kumar

Tricity Today | श्रद्धालुओं पर की गई फूलों की वर्षा 



Noida News : सेक्टर 31 के शहीद भगत सिंह पार्क में रविवार को पूर्वांचल मित्र मंडल छठ पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित छठ पूजा महोत्सव में छठ व्रतियों द्वारा अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया। 

छठ मैया के गीतों से वातावरण भक्तिमय 
आयोजन समिति के महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने बताया कि रोशनी से जगमग छठ घाट को केले के पत्तों से सजाया गया था । छठ घाट के पानी में गंगा जल के साथ गुलाब की पंखुड़ियां डाली गईं एवं छठ व्रतियों के ऊपर एक कुंतल गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा की गई। छठ घाट पर महत्वपूर्ण स्लोगन लिखकर जागरूक किया गया। वहीं, वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्लाटिक का उपयोग रोकने, जल संरक्षण जैसे स्लोगन लिखकर सामाजिक संदेश देने का भी कार्य किया गया। छठ घाट पर छठ मैया, भगवान सूर्यदेव की प्रतिमा दरबार सहित स्थापित की गई। छठ मैया के गीतों से एवं जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। 

दण्डवत होकर की छठ घाट की परिक्रमा 
छठ वृतियों ने छठ वेदी पर पूजा अर्चना की इसके उपरांत घाट के पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की समृद्धि व सुख शांति के लिए आशीर्वाद मांगा। कई छठ व्रतियों ने दण्डवत होकर छठ घाट की परिक्रमा की। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही। जागरण पार्टी द्वारा छठी मैया के गीतों से सजा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। गायकों की भक्तिमय प्रस्तुति ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया

ये भी रहे मौजूद
इस अवसर पर संयोजक अर्जुन प्रजापति, पूर्व प्रत्याशी अशोक चौहान, अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, जय प्रकाश, अविनाश सिंह, मयंक सिंह, सुधीर राय, राजेश कुमार, तरुण कुमार, अभय झा, कृष्ण शुक्ला, बबलू चौहान, शहाबुद्दीन, हर्षराज द्विवेदी, अशोक सिंह, हरी कृष्ण, विभा चुग, मुकेश प्रधान सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

अन्य खबरें