गौतमबुद्ध नगर सीट से खिलेगा कमल : डॉ. महेश शर्मा ने 2 लाख वोटों से बनाई बढ़त, बड़ी जीत करेंगे दर्ज

नोएडा | 5 महीना पहले | Junaid Akhtar

Tricity Today | गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव



Noida News : गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा मजबूती के साथ जीत की तरफ बढ़ रहे हैं। महेश शर्मा 2 लाख वोटों से आगे चले रहे हैं। जबकि सपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह नागर 113334 वोट अभी तक मिले हैं। इसके अलावा बसपा के राजेंद्र सोलंकी को अब तक 74717 वोट मिले । 

3 हजार से शुरू हुई बढ़त पहुंची 2 लाख 
भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा पहले राउंड से आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में महेश शर्मा 3 हजार वोटों की बढ़त बनाई थी। जो अब 2 लाख से पार पहुंच चुकी है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस बार महेश शर्मा 4 लाख वोट से सपा प्रत्याशी को हरायेंगे। यह भी हो सकता है कि इस बार भाजपा प्रत्याशी यूपी में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने में पहले नंबर पर पहुंच जाएं। 

सपा और बसपा प्रत्याशियों का खेमा खामोश 
वहीं सपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र सिंह नागर और बसपा प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी अभी मतगणना स्थल पर टिके हुए हैं। उन्हें उम्मीद है कि अभी कई राउंड बाकी हैं। लेकिन भाजपा प्रत्याशी की 2 लाख की बढ़त के बाद सपा और बसपा कार्यकर्ता खामोश हो गए हैं। उनके उत्साह में कमी दिख रही है।

अन्य खबरें