नोएडा में मासूम से डिजिटल रेप : कैंब्रिज स्कूल का कर्मचारी दिखाता था पोर्न वीडियो, जानिए कैसे हुआ हैवान का पर्दाफाश

नोएडा | 5 घंटा पहले | Ashutosh Rai

Tricity Today | Symbolic Image



Noida News : नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के सेक्टर-27 स्थित कैंब्रिज स्कूल में करीब साढ़े तीन साल की प्री-प्राइमरी की छात्रा को स्कूल स्टाफ ने पोर्न वीडियो दिखाकर कई बार डिजिटली दुष्कर्म किया।  मामले में दर्ज मुकदमे की धाराओं से इसकी पुष्टि हो रही है। पुलिस को आरोपी के मोबाइल से अहम वीडियो मिले हैं। उसके मनोरोगी होने का भी संदेह है। इस घटना ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तरह पोल खोल दी है। 

डॉक्टर की बात सुनकर उड़े होश
घटना के बाद बच्ची बीमार हो गई। डर के कारण वह चुप रहने लगी। दो दिन से वह स्कूल नहीं जा रही थी। इस पर परिजनों को अनहोनी का अंदेशा हुआ। उन्होंने बच्ची से प्यार से बात की। काफी देर बाद उसने बताया कि स्कूल में खाने की प्लेट देने वाले अंकल ने गंदी हरकत की है। उसके शरीर में किसी नुकीली चीज चुभो दी है। इस पर परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ की गई है। इससे परिजन दंग रह गए। उन्होंने पुलिस में शिकायत की। 

धाराएं बताती हैं क्रूरता की कहानी
आरोपी की पहचान मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी नित्यानंद सरकार के रूप में हुई है। वह नोएडा के निठारी में अकेला रहता था। उसकी पत्नी और दो बच्चे पश्चिम बंगाल में रहते हैं। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 65(2), धारा 5एफ, धारा 5एम और पॉक्सो की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभियोजन अधिकारी पॉक्सो अधिवक्ता जेपी भाटी ने बताया कि मामले की धाराएं गंभीर हैं। लड़की की उम्र 12 साल से कम होने के कारण धारा 65(2) लगाई गई है। पॉक्सो की धारा 5एफ, धारा 5एम लगाने से यह स्पष्ट होता है कि आरोपी ने लड़की के साथ पहले भी कई बार दुष्कर्म किया है। पॉक्सो की धारा 5एम के अनुसार उसने लड़की को अश्लील वीडियो दिखाकर दुष्कर्म किया है। मामले में पॉक्सो की धारा 6 लगाई गई है। इससे पता चलता है कि नोएडा पुलिस मामले में प्रभावी पैरवी कर आरोपी को फांसी या अंतिम सांस तक जेल में रखने का प्रयास करेगी।

आरोपी को जेल भेजने के बाद पुलिस ने साधी चुप्पी
पुलिस ने कहा कि घटना से संबंधित कोई फुटेज मिलने से इनकार किया है। पुलिस ने स्कूल से घटना का कोई सीसीटीवी फुटेज मिलने से इनकार किया है। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई के बारे में डीसीपी ने कहा कि स्कूल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जांच के दौरान लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद चुप्पी साध ली है। घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी स्कूल जाकर कोई जांच नहीं की गई। दूसरी ओर, थाना पुलिस ने आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास होने से इनकार किया है।

अन्य खबरें