NOIDA BRAKING : ओयो होटल में मिला फैक्ट्री मालिक का शव, 24 घंटे से था लापता

नोएडा | 2 साल पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | Symbolic Photo



Noida News : नोएडा के थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर -117 स्थित ओयो होटल में एक 48 वर्षीय फैक्ट्री मालिक का शव पुलिस को मिला है। शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

ओयो होटल में मिला शव
 थाना सेक्टर-113 के थानाध्यक्ष शरद कांत ने बताया कि सेक्टर-117 में एक ओयो होटल है। यहां पर उमेश कुमार नामक व्यक्ति ठहरा था। शुक्रवार की रात को उमेश का शव होटल के कमरे में मिला है। उनका शव बेड पर पड़ा हुआ था।  

गुरुवार की रात से था लापता
मृतक के घर वालों ने पुलिस को बताया है कि  बृहस्पतिवार की रात से ही वो लापता थे। घरवाले उन्हें ढूंढ रहे थे, लेकिन वह नहीं मिले। इस मामले में उनके घर वालों ने बृहस्पतिवार को थाना फेस-2 में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक सेक्टर-82 में रहते थे। उनकी फेस-2 क्षेत्र में केमिकल बनाने की फैक्ट्री है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। पुलिस इस मामले में काफी गंभीरता से जांच कर रही है। इस मामले में परिजनों से पूछताछ की जा रही हैं।

अन्य खबरें