नोएडा में आग का कहर : पॉश मार्केट में धू-धूकर जले फास्ट फूड स्टाल, सिलेंडर को भी चपेट में लिया 

नोएडा | 12 दिन पहले | Jyoti Karki

Tricity Today | फास्ट फूड स्टाल में लगी आग लगी आग



Noida News : सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में सेक्टर-75 स्थित गोल्फ सिटी के पास फास्ट फूड स्टाल में मंगलवार सुबह अचानक आग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसके बाद दुकान में रखा गैस सिलेंडर आग की चपेट में आ गया। घटनास्थल में मौजूद लोगों ने गौतमबुद्ध नगर फायर विभाग (Gautam Buddha Nagar Fire Department) को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची फायर विभाग ने आग पर काबू पाया है। लेकिन तब तक दुकानें जलकर राख हो चुकी थीं।
क्या है पूरा मामला 
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर-75 में गोल्फ सिटी सोसाइटी के आसपास बड़ी संख्या में अस्थायी दुकान हैं। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे दुकानों में आग लग गई है। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना दी और खुद ही आग पर काबू पाने लगे। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। एक दुकान में रखे गैस सिलेंडर में भी आग लग गई।

कई दुकानें जलकर खाक 
सिलेंडर में आ लग गयी थी जिसकी वजह से उसके फटने का डर था, इसके चलते आग बुझाने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। सूचना के मुताबिक करीब सात से आठ दुकानों में आग फिलहाल आग पर काबू पा लिया है। आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। ये सारी दुकानें अधिकतर फास्ट फूड बेचती है। शाम के वक्त इन सारी दुकानों में लोगों की भीड़ होती है। आग सुबह लगी इसकी वजह से गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

अन्य खबरें