नोएडा का NIET Institute बना जंग का मैदान : 2 लड़कियों की लड़ाई में हीरो बनकर कूदे लड़के, 14 छात्रों की मारपीट का वीडियो वायरल

नोएडा | 3 महीना पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | नोएडा का NIET Institute बना जंग का मैदान



Noida News : NIET (नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) में चलती क्लास के दौरान 14 युवक और युवतियों के बीच लड़ाई हो हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के बीच लात-घुसे चले। झगड़ा इतनी हिंसक हो गया कि कई छात्रों को गंभीर चोटें आईं।
शिक्षकों ने करवाया बचाव
वीडियो में युवाओं को एक-दूसरे पर जमकर हमला करते हुए देखा जा सकता है, जिसमें स्थिति बेहद खराब हो गई। क्लास के अन्य छात्र भी इस विवाद में शामिल हो गए और शिक्षकों ने किसी तरह से स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। 

अब होगा एक्शन
बताया है रहा है कि संबंधित छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की बात की है। यह भी बताया जा रहा है कि NIET प्रशासन ने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए एक करने करने की बात कही है, जिसमें सभी पहलू से जांच की जाएगी। फिलहाल यह वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इसमें लड़कियां भी पीछे नहीं हैं। यह पूरा मामला सेक्टर-58 थाना क्षेत्र का है।

अन्य खबरें