BIG BREAKING : नोएडा में महिला को अपमानित करने वाले भाजपा नेता पर एफआईआर, सोसायटी पहुंची पुलिस

नोएडा | 2 साल पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी



Noida News : नोएडा की एक हाउसिंग सोसाइटी में कब्जा करने का विरोध करने पर निवासी महिला के साथ अभद्रता और मारपीट करने के आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह जानकारी गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से दी गई है। पुलिस फिलहाल हाउसिंग सोसायटी में मौजूद है। आरोपी नेता की तलाश की जा रही है। जानकारी मिली है कि जब भाजपा नेता को पता लगा कि उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है तो वह फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि उसे जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
क्या है पूरा मामला 
भारतीय जनता पार्टी के इस नेता का नाम श्रीकांत त्यागी है। इसने मोदीनगर विधानसभा चुनाव में टिकट मांगा था। हालांकि, इसको अपने व्यवहार और बदतमीजी के कारण टिकट नहीं मिला। इसी बदतमीजी के कारण भाजपा इस श्रीकांत त्यागी को महिलाओं के कार्यक्रम में नहीं बुलाती है। श्रीकांत त्यागी ने नोएडा के सेक्टर-93b में स्थित ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसाइटी में अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ है। इस कब्जा को हटाने के लिए सोसाइटी की महिला ने वहां पर पौधे लगाने शुरू कर दिए। जब इसकी जानकारी दबंग भाजपा नेता को हुई तो अपनी सत्ता की धमक में महिला के साथ बदतमीजी करने लगा। इतना ही नहीं श्रीकांत त्यागी ने खुलेआम महिला और उसके पति को बहुत ही गंदी गाली दी है। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

पहले सपा में था श्रीकांत त्यागी, पत्नी ने भी लगाए थे गंभीर आरोप
श्रीकांत त्यागी भारतीय जनता पार्टी में स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ आए थे। पहले श्रीकांत समाजवादी पार्टी में थे। खास बात यह है कि कुछ साल पहले श्रीकांत की पत्नी ने उसके ऊपर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। तब श्रीकांत और उनकी पत्नी का विवाद सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हो गया था। फिलहाल श्रीकांत त्यागी के फोटो भारतीय जनता पार्टी के टॉप लीडर्स के साथ देखे जा सकते हैं। श्रीकांत अकसर फेसबुक और ट्विटर पर भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं और मंत्रियों के साथ अपने फोटो साझा करता रहता है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद श्रीकांत ने ट्विटर पर प्राइवेसी अप्लाई कर दी है दरअसल, बड़ी संख्या में लोग उसका वीडियो ट्वीट करके उसे ही टैग कर रहे थे।
 

अन्य खबरें