लोकसभा चुनाव 2024 : मतदान केंद्रों पर महिलाओं की भीड़, 18 साल की युवती से लेकर 86 साल की वृद्धा तक ने डाला वोट

नोएडा | 10 दिन पहले | Junaid Akhtar

Tricity Today | अमेरिका से वोट डालने पहुंचे कुलदीप और सेक्टर 12 पोलिंग सेंटर में वोट डालकर बाहर बैठी वृद्धा सुंदरा



Noida News : लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में नोएडा में जमकर मतदान हो रहा है। लोग भारी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इनमें से सबसे अधिक महिलाएं हैं। 18 वर्ष की युवती से लेकर 86 वर्षीय वृद्धा तक बूथों पर दिखाई दे रही है। इस बार महिलाओं में मतदान के प्रति भारी उत्साह नजर आ रहा है। सुबह से ही बूथों पर महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा नजर आई। महिलाओं का मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए इस बार जिले में कुल सात पिंक बूथ बनाए गए हैं। 

80 वर्षीय वृद्धा बोली- आपका वोट लाएगा बदलाव 
नोएडा के सेक्टर 12 स्थित भवराव देवरस पोलिंग सेंटर पर मतदान के बाद बाहर बैठी 86 वर्षीय सुंदरा ने पूछने पर बताया कि वह पिछले काफी समय से वोट कर रही हूं। आपका एक वोट बहुत कीमती है, इसकी ताकत को समझना चाहिए। आपका एक वोट बदलाव लाता है। मैंने आज वोट बदलाव को डाला है। उसके घर के अन्य सदस्यों ने भी वोट कर दिया है। वहीं सेक्टर-128 क्षेत्र के गांव शाहपुर गोवर्धनपुर में मतदान करने पहुंचीं सुशीला ने कहा कि मतदान सबका अधिकार है। लोगों को मतदान जरूर करना चाहिए। इसी तरह  शहर और देहात में भी महिलाएं बूथों पर नजर आईं। ग्रेटर नोएडा तिलपता स्थित भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज मतदान केंद्र में मतदान के लिए पहुंची महिलाओं ने कहा कि पहले किया मतदान अब करेंगे जलपानञ 

अमेरिका से सीधे वोट डालने पहुंचे 
सेक्टर-120 प्रतीक लौरेल सोसायटी के रहने वाले कुलदीप सिंह यूएस से सीधे मतदान के लिए पहुंचे। दो साल से यूएस में रह रहे कुलदीप सिंह दिल्ली एयरपोर्ट से सुबह 11 बजे सीधे सोसायटी पहुंचे और सबसे पहले सोसायटी परिसर में बने बूथ पर मतदान किया। वह मस्टैक कंपनी में प्रोग्राम डायरेक्टर हैं। उन्होंने बताया कि जब एओए की तरफ से उनको मतदान का संदेश मिला तो वह सीधे चले आए। सभी से उनका निवेदन की मतदान जरूर करें।

अन्य खबरें