नोएडा से दर्दनाक खबर : बीवी से हुई लड़ाई तो फांसी पर झूला पति, पीछे छोड़ गया 3 मासूम बच्चे

नोएडा | 12 दिन पहले | Mayank Tawer

Google Image | Symbolic Image



Noida News : नोएडा के सेक्टर-63 में एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति का उसकी बीवी के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस के द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

कैसे हुई घटना
थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि छीजारसी कॉलोनी में रहने वाले 37 वर्षीय वेद प्रकाश ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मूल रूप से बुलंदशहर जिले के डिबाई के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि मृतक की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं।

शराब पीने का आदी था मृतक
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतक ने कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक के उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, इस वजह से उसने आत्महत्या किया है। पुलिस ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदि था।

अन्य खबरें