BIG BREAKING : नोएडा पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, वरिष्ठ लोगों ने किया स्वागत

नोएडा | 1 साल पहले | Lalit Pandit

Tricity Today | नोएडा पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद



Noida News : इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद थोड़ी देर पहले नोएडा पहुंचे हैं। गौतमबुद्ध नगर के मुख्य द्वार पर रामनाथ कोविंद का जिले के वरिष्ठ लोगों ने भव्य स्वागत किया। बताया जा रहा है कि काफी समय तक रामनाथ कोविंद नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रहेंगे।

क्या है पूरा कार्यक्रम 
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद यात्रा के दौरान नोएडा के सेक्टर-75 स्थित बुर्ज नोएडा पहुंचे हैं। बुर्ज नोएडा में वह पौधारोपण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। उन्हें लगभग 12:00 बजे नोएडा से वापस रवाना होने की उम्मीद है। नोएडा पुलिस की तरफ से सभी उचित व्यवस्थाएं की गई हैं और भारी पुलिस बल की ड्यूटी कार्यक्रम स्थल पर लगा दी गई है। 

नोएडा के लोगों को मिलेगी पर्यावरण संरक्षण की जानकारी
इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नोएडा के लोगों को पौधारोपण के माध्यम से प्रकृति से जुड़ने की अपील भी करेंगे। यह यात्रा नोएडा शहर के लिए बड़ी खुशखबरी है और इससे नोएडा के लोगों को न केवल पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। बल्कि, इससे उन्हें पर्यावरण और वन्य जीवन की संरक्षण की भी जानकारी मिलेगी।

अन्य खबरें