डॉ.महेश शर्मा बनेंगे मंत्री : ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद गौतमबुद्ध नगर सांसद की हर तरफ हो रही चर्चा 

नोएडा | 5 महीना पहले | Junaid Akhtar

Google Image | भाजपा सांसद डॉ. महेश शर्मा



Noida News : गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ.महेश शर्मा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। यह जीत यूपी की सबसे बड़ी जीत बताई जा रही है। जिससे एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के अंदर महेश शर्मा का कद बढ़ गया है। कहा जा रहा है कि अगर एनडीए की सरकार बनती है तो भाजपा कोटे से महेश शर्मा मंत्री पद पा सकते हैं। 
यूपी के सबसे लोकप्रिय नेता बने महेश शर्मा 
डॉ.महेश शर्मा ने गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। हर बार जीत का मार्जन बढ़ता गया है। उनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि तीसरी बार महेश शर्मा ने 6 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। महेश शर्मा की इस जीत ने उन्हें यूपी के मजबूत नेताओं की लिस्ट में शामिल करा दिया है। बताया जाता है कि अमित शाह नोएडा के सांसद महेश शर्मा को काफी मानते हैं। इसीलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर अगर एनडीए सरकार बनी तो डॉ.महेश शर्मा को मंत्री मंडल में जगह मिलेगी। साथ ही किसी अहम मंत्रालय की जिम्मेदारी उन्हें दी जाएगी। 

वर्ष 2014 में पहली बार बने थे सांसद
डॉ.महेश शर्मा ने पहली बार वर्ष 2009 में चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा से डॉक्टर महेश शर्मा और बसपा से सुरेंद्र सिंह नागर के बीच कांटे की टक्कर हुई थी, जिसमें सुरेंद्र सिंह नागर सांसद बन गए थे। उसके बाद वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में डॉक्टर महेश शर्मा ने जीत हासिल की। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र भाटी को हरा दिया था। नरेंद्र भाटी अब भाजपा में हैं और एमएलसी हैं। 

अब तक की सबसे बड़ी जीत
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर डॉ.महेश शर्मा का मुकाबला बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार सतवीर गुर्जर से हुआ। जिसमें डॉक्टर महेश शर्मा को 8,30,812 वोट मिले। जबकि, सतवीर गुर्जर को 4,93,890 वोट मिले थे। महेश शर्मा ने बड़ी जीत हासिल की थी। अब चौथी बार 2024 में डॉ.महेश शर्मा ने उससे भी बड़ी जीत हासिल की है।

अन्य खबरें