Noida : सेक्टर 34 में तीज महोत्सव, अनिशा कुमारी को मिला खिताब

नोएडा | 2 महीना पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | तीज महोत्सव



Noida News : फेडरेशन ऑफ आरडब्लूए सेक्टर 34 द्वारा कम्यूनिटी सेंटर सेक्टर 34 में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इसमें मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें ग्रुप डांस, विभिन्न तरह के फनी गेम्स, रैंप वॉक तीज क्वीन, लकी ड्रा प्रतियोगिता खास रही, प्राकृतिक झूला, फूलों से सजे हुए झूले और सेल्फी प्वाइंट ने सबका मन मोह लिया।

अनिशा कुमारी को मिला खिताब
आरडब्ल्यूए महासचिव धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि महोत्सव में सेक्टर की हजारों महिलाओं ने भाग लिया कार्यक्रम की कार्यक्रम की थीम हरे, पीले और लाल रंग के परिधानों में सजी महिलाओं ने नृत्य संगीत का जमकर आनंद उठाया। तीज क्वीन का खिताब अनिशा कुमारी को मिला। समापन पर सभी विजेता महिलाओं और प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया।

ये रहे मौजूद 
इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केंद्र सुपर सीनियर सिटीजन ग्रुप डांस, सेक्टर की घरेलू सहायिकाओं का ग्रुप डांस, योगा डांस और ऊंट की सवारी रही। इस दौरान आरडब्ल्यूए अध्यक्ष केके जैन, धर्मशीला नारायणा, अस्पताल से डॉ.कणिका शर्मा, जितेंद्र कुमार, सुपर्णा भूषण सूद, ईशिता बंसल, वंदना गुप्ता, सुधीर सूद, सुरेंद्र महाजन, दीपाली पसारी, कुलदीप मुंशी, ओमेन्द्र कुमार, एमसी भारद्वाज, अनिल शर्मा, केके भाटिया, अनुभा उपाध्याय, सौरभ सिंघल, गौरव सिंघल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

अन्य खबरें