Weather Update : नोएडा में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

नोएडा | 5 दिन पहले | Ashutosh Rai

Google Images | Symbolic Image



Noida News : नोएडा में मानसून के पहुंचने के बाद से ही लोगों के चेहरे खिलखिला उठे है। वहीं, आने वाले दिनों में तेज बारिश की संभावना के चलते मौसम विभाग (IMD) ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने के लिए सूचित किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक तेज हवाओं के बीच बिजली कड़कने के साथ बारिश होगी। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आएगी। जून में गर्मी से तपने के बाद जुलाई में बारिश के चलते लोगों को बड़ी राहत मिली है।

कैसा रहेगा आने वाले दिनो का मौसम
मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस है। बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27  डिग्री सेल्सियस होने सकता है। शुक्रवार को नोएडा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

बारिश के बाद नोएडा की हवा सुधरी
पिछले 48 घंटे में बारिश के बाद नोएडा की हवा की गुणवत्ता भी बेहतर हुई है। रविवार को हवा संतोषजनक रही और इस दौरान एक्यूआई 98 दर्ज हुआ। इससे पहले हवा लगातार खराब और बहुत खराब की श्रेणी में बनी हुई थी। हवा को साफ रखने के सरकारी प्रयास भी विफल ही रहे।

अन्य खबरें