नोएडा से उत्तराखंड तक मरीजों का फ्री में करते हैं इलाज : जानिए नेकदिल डॉ.जीसी वैष्णव की कहानी, उन्हीं की जुबानी

नोएडा | 3 महीना पहले | Jyoti Karki

Tricity Today | Symbolic Image



Noida News : डॉक्टर को धरती का भगवान कहा जाता है। एक ऐसा भगवान जो I am Sorry, dont worry or Everything is ok जैसी परिस्थितों से होकर गुजरते हैं, लोगों की जान बचाते हैं। गंभीर से गंभीर मरीजों को ठीक कर नया जीवन देते हैं। जहां विशेषज्ञ चिकित्सक तो दूर, सामान्य चिकित्सकों का अभाव है, वहां नोएडा के डाक्टरों ने लोगों के स्वास्थ्य का जिम्मा उठाया है। नोएडा के डॉक्टर उत्तराखंड में बीमार लोगों का मुफ्त में जांच और इलाज करने के साथ उनकी सर्जरी तक कर रहे हैं। नोएडा में भी लोगों का फ्री में इलाज करते हैं। डॉ. जीसी वैष्णव जुनून चैरिटेबल सोसाइटी के संस्थापक और इंटरनल मेडिसिन एक्सपर्ट हैं। उन्हें मेडिकल फील्ड में आये 60 साल हो चुके हैं। वह 2007 में NOIDA-RATNA और 2011 में DELHI-RATNA" अवार्ड से नवाजे जा चुके हैं।

हर साल दो बार पहाड़ों पर जाते हैं डॉक्टर्स 
डॉ. जीसी वैष्णव ने उत्तराखंड में फ्री स्वास्थ्य जांच शिविर की यात्रा वर्ष 2004 में शुरू की थी। पहले साल में एक बार और फिर 2007 से हर साल में दो बार शिविर लगाते हैं। उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र में शिविर लगाते हैं। इसमें नोएडा के विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम हर साल पहाड़ों पर जाती है। गर्मी में मई-जून और सर्दी में अक्टूबर-नवंबर में शिविर का आयोजन होता है। शिविर में मरीजों को परामर्श के साथ तीन से छह माह तक की दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। उन मरीजों की पहचान की जाती है, जिन्हें सर्जरी की जरूरत है। फिर रियायती दर पर सर्जरी कराई जाती है। शिविर के लगने का आसपास के गांव के लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। डॉ. जीसी वैष्णव बताते हैं कि यह पल उनकी जिंदगी के सबसे खास पल होता है। वह मूल रूप से उत्तराखंड के हैं, इसीलिए उनका पहाड़ और वहां के लोगों के लिए सोचना और उनके लिए कुछ काम करना उनका कर्तव्य है। वह अपने आपको बहुत खुशनसीब समझते हैं कि उन्हें यह मौका मिला कि वह कुछ कर पाएं। 

भगवान पर विश्वास जरूरी 
डॉ. जीसी वैष्णव इस वक्त नोएडा के एक अस्पताल में कार्यरत हैं। वह और उनकी टीम लगातार यह प्रयास करती है कि वे जिनकी जान बचा सकते हैं, उनके लिए हरसंभव प्रयास करें। नोएडा के साईं मंदिर के नीच भी उन्होंने फ्री क्लिनिक खोल रखा है, जहां वह अब तक हजारों मरीजों को देख चुके हैं। वह कहते हैं कि जो काम वह कर रहे हैं, कर पा रहे हैं, यह सब ऊपरवाले की मर्जी से ही है। बिना उनकी मर्जी के कुछ नहीं होता है। उन पर विश्वास रखिये, सब कुछ अच्छा होगा। वह कहते हैं, अच्छा काम करने वालों का कभी बुरा नहीं होता है।

अन्य खबरें