नोएडा में होगा सबसे बड़ा डांडिया धमाल : DJ तरुण और दीपिका साओ करेंगे धमाल, जानिए कैसे मिलेगी एंट्री 

नोएडा | 4 घंटा पहले | Nitin Parashar

Google Photo | Symbolic



Noida News : एनसीआर में इस साल का सबसे बड़ा और धमाकेदार डांडिया उत्सव होने जा रहा है। "NCR डांडिया धमाल 2024" नाम से यह दो दिन का कार्यक्रम 11 और 12 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। इस खास मौके पर दशहरा का जश्न भी मनाया जाएगा। इसकी जानकारी नोएडा मीडिया क्लब में हुई प्रेस वार्ता में कार्यक्रम के आयोजक जतिन भारद्वाज और अंजली अवस्थी ने दी है।

NCR स्पोर्ट्स ग्राउंड में कार्यक्रम 
आयोजक जतिन भारद्वाज ने बताया कि यह उत्सव NCR स्पोर्ट्स ग्राउंड में शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक चलेगा। इस कार्यक्रम में रोज तीन हजारसे ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद है। यहां गरबा, डांडिया और दशहरे का मजा एक साथ लिया जा सकेगा। खास बात यह है कि 12 अक्टूबर को भव्य रावण दहन भी होगा। उत्सव में कई मशहूर कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इनमें देश के जाने-माने डीजे तरुण, मुंबई की गायिका दीपिका साओ, और सोशल मीडिया स्टार राजवीर शिशोदिया शामिल हैं। इसके अलावा, पारंपरिक गुजराती गरबा और पंजाबी भांगड़ा ग्रुप भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
फैशन शो का आयोजन
अंजली अवस्थी ने बताया कि मनोरंजन के साथ-साथ फैशन का भी तड़का लगेगा। एक शानदार फैशन शो का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नए-नए डिजाइनों के कपड़े दिखाए जाएंगे। लकी ड्रा में भाग लेकर लोग कई आकर्षक इनाम भी जीत सकते हैं। मशहूर रेडियो जॉकी रॉकी इन इनामों का वितरण करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर कई स्टॉल भी लगाए जाएंगे। कंपनियां अपने उत्पादों को यहां प्रदर्शित कर सकती हैं।

उत्सव का टिकट
आयोजकों का कहना है कि यह उत्सव अपने आप में अनोखा होगा। यह न केवल मनोरंजन का जरिया बनेगा, बल्कि लोगों को एक-दूसरे से मिलने-जुलने और खुशियां बांटने का मौका भी देगा। लोगों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। पुरुष और महिला सुरक्षाकर्मी और स्थानीय पुलिस मौजूद रहेगी। इस शानदार उत्सव के टिकट तेजी से बिक रहे हैं। लोग बुकमायशो, पेटीएम, टिकट99, ऑल इवेंट्स, गूगल और पेटीएम इनसाइडर जैसी वेबसाइटों से टिकट खरीद सकते हैं।

अन्य खबरें