ग्रेटर नोएडा की इंटरनेशनल क्रिकेटर पार्श्वी चोपड़ा ने योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात : विधायक लक्ष्मीराज सिंह कई और खिलाड़ियों को लखनऊ ले गए

नोएडा | 5 दिन पहले | Pankaj Parashar

Tricity Today | पार्श्वी चोपड़ा ने योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात



Lucknow/Noida : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निवासी और भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी पार्श्वी चोपड़ा ने गुरुवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस अवसर पर उनके साथ सिकंदराबाद के विधायक लक्ष्मी राज सिंह भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री से हुई इस शिष्टाचार भेंट के दौरान पार्श्वी चोपड़ा की क्रिकेट में उल्लेखनीय उपलब्धियों और उनके भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई।

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की सरहाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्श्वी चोपड़ा की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। पार्श्वी ने 2023 में दक्षिण अफ्रीका में हुए महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप में अपनी शानदार गेंदबाजी से भारतीय टीम को महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनकी लेग स्पिन और गुगली ने उन्हें एक प्रमुख गेंदबाज के रूप में स्थापित किया है। पार्श्वी चोपड़ा ने मुलाकात के बाद कहा कि यह उनके लिए एक गर्व का क्षण था और उन्होंने मुख्यमंत्री से मिले प्रोत्साहन को अपने भविष्य के लिए प्रेरणादायक बताया। पार्श्वी ने आगे भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संकल्प लिया है।

कौन-कौन रहा मौजूद
इस भेंट के दौरान विधायक लक्ष्मी राज सिंह के साथ अन्य गणमान्य व्यक्तियों में संदीप सिंह, अवधेश प्रताप सिंह, जगदीश सिंह, राहुल कुमार, विजेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार शर्मा, आदेश सैनी, निधि नागर, गरिमा नागर, अनुष्का पंडित, और साक्षी राघव भी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें