नोएडा अथॉरिटी होगी मालामाल : एक साल में कमाएगी 5660 करोड़ रुपये, जानिये क्या है योजना 

नोएडा | 2 दिन पहले | Lokesh Chauhan

Tricity Today | Symbolic



Noida News : नोएडा अथॉरिटी आने वाले एक साल में 5660 करोड़ कमाने की तैयारी में है। इसके लिए नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों ने पूरी रोड मैप तैयार कर लिया है। अब इसे धरातल पर उताकर मूर्त रूप दिए जाने की तैयारी की जा रही है। दरअसल, नोएडा अथॉरिटी जमीन का आवंटन कर इससे राजस्व के रूप में अरबों रुपये कमाने की तैयारी में है।

3.35 लाख वर्गमीटर जमीन का होगा आवंटन 
नोएडा अथॉरिटी एक साल में 3.35 लाख वर्गमीटर जमीन का आवंटन करने की तैयारी में है। इससे करीब 5660 करोड़ रुपये प्राधिकरण के खाते में आएंगे। इसमें मुख्य रूप से कॉमर्शियल प्लॉट होंगे। जिन्हें बोली के आधार पर आवंटित किया जाएगा। इससे अथॉरिटी को आरक्षित मूल्य से कही अधिक धन मिलने की उम्मीद है। अथॉरिटी की योजना है कि कुछ जमीन का आवंटन होटल बनाने के लिए भी किया जाएगा। जिससे यहां विश्व स्तरीय होटल से जुड़े लोग भी निवेश के लिए आगे आएं।

होटल के लिए होंगे छह प्लॉट 
अथाॅरिटी की तरफ से जमीन के आवंटन आगामी एक साल में किए जाएंगे। ये आवंटन कामर्शियल कैटेगिरी में होंगे। इनमें होटल बनाने के लिए 42790  वर्गमीटर जमीन की योजना जल्द ही निकाली जाएगी। योजना के तहत छह प्लाट होंगे। ये प्लॉट नोएडा के सेक्टर-93बी, 105, 135 और 142 में होंगे। इससे नोएडा अथॉरिटी को 782 करोड़ का राजस्व मिलेगा।

कॉमर्शियल यूज के होंगे 8 प्लॉट 
इसके अलावा नोएडा अथॉरिटी काॅमर्शियल यूज के लिए 20 हजार वर्गमीटर से ज्यादा बड़े 8 प्लाॅट की योजना भी निकलने की तैयारी में है। इन प्लॉट का कुल एरिया 2 लाख 15 हजार 42 वर्गमीटर होगा। ये प्लाॅट सेक्टर-62, 96, 97, 98 और 105 में आवंटित जाएंगे। इन 8 प्लॉट से नोएडा अथॉरिटीको 4058 करोड़ का राजस्व मिलेगा।

रेंजिडेंशियल के होंगे 50 प्लॉट 
कॉमर्शियल और होटल की योजना की तरह रेजिडेंशियल कैटेगिरी में भी 13,559.34 वर्गमीटर जमीन का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए 50 प्लाॅट की योजना जल्द लाई जाएगी। ये प्लाॅट सेक्टर-151,122, 43, 105, 99, 44, 53, 61, 41, 48, 51 और सेक्टर 72 में होंगे। इससे नोएडा अथॉरिटी को 129 करोड़ का राजस्व मिलेगा। इसके अलावा इंस्टीट्यूशनल कैटेगिरी यानी डेटा सेंटर के लिए 2 प्लाट 29,114 वर्गमीटर के भी निकाले जाएंगे। ये सेक्टर-154 में है और इससे नोएडा अथॉरिटी को 83 करोड़ का राजस्व मिलेगा।

अन्य खबरें