Noida : मिस यूनिवर्स इंडिया ने एसिड अटैक पीड़िताओं से बात कर आगे बढ़ने के लिए किया प्रोत्साहित 

नोएडा | 10 दिन पहले | Sachin Ahlawat

Google Image | रिया सिन्हा



Noida News : नोएडा के सेक्टर-21 ए स्थित शीरोज कैफे में शनिवार को एसिड अटैक पीड़िताओं के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिन्हा शामिल हुईं। उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने वाली युवतियों से बातचीत की और उनके साहस और हिम्मत की प्रशंसा की। रिया ने कहा कि असली सुंदरता व्यक्ति के अंदर होती है, जबकि बाहरी सुंदरता समय के साथ समाप्त हो जाती है।

सपनों को हिम्मत और जज्बे के साथ पूरा करें
इस कार्यक्रम में रिया सिन्हा ने छांव फाउंडेशन के कार्यों की भी सराहना की, जो तेजाब हमले की शिकार बच्चियों के पुनर्वास के लिए समर्पित है। उन्होंने जोर दिया कि तेजाब हमलों की पीड़िताओं की आवाज को वैश्विक मंचों पर उठाने की आवश्यकता है। रिया ने पीड़िताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने सपनों को हिम्मत और जज्बे के साथ पूरा करें।

आगे बढ़ने के लिए किया प्रोत्साहित 
कार्यक्रम में कई एसिड अटैक सर्वाइवर्स जैसे सीमा, अंशु, नगमा और रूपा भी उपस्थित थीं। रिया सिन्हा ने इन युवा महिलाओं के साथ बातचीत की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। यह कार्यक्रम न केवल पीड़िताओं के लिए समर्थन का स्रोत था, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने का भी एक प्रयास था। जिससे ऐसे हमलों के खिलाफ आवाज उठाई जा सके।

अन्य खबरें