बसंत पंचमी 2023 : गौतमबुद्ध नगर में आज होंगी 2500 से ज्यादा शादियां, सभी मैरिज होम फुल

नोएडा | 1 साल पहले | Mayank Tawer

Google Image | Symbolic Image



Noida : शहर में बसंत पंचमी पर ढाई हजार से ज्यादा जोड़े शादी के बंधन में बंधेंगे। अबूझ मुहूर्त के चलते जिलेभर के अधिकांश मैरिज हॉल बुक हैं। इसके अलावा सेक्टर में सामुदायिक केंद्र भी बुक हो चुके हैं। सोने-चांदी के गहनों की बिक्री भी चरम पर है।

2500 से ज्यादा शादी होने का अनुमान
कारोबारी अमरजीत सिंह ने बताया कि उनके 11 मैरिज होम हैं, जिनमें बसंत पंचमी के लिए पहले से बुकिंग हो रखी है। कई होम में दो शादी भी होंगी। शहर में 2500 से ज्यादा शादी होने का अनुमान है। 

बाजारों में रौनक
सेक्टर-18 अट्टा मार्केट के कपड़ा व्यापारी राजेश अवाना ने बताया कि बसंत पंचमी पर अबूझ मुहूर्त की बाजार में जबरदस्त रौनक रही। अट्टा मार्केट में एक माह में कपड़े की 60 लाख रुपये से अधिक की बिक्री हो चुकी है। गहनों की खरीदारी 40 लाख से अधिक की होने का अनुमान है। शादी के लिए फोटोग्राफर, टेंट डीलर्स, कैटरिंग और सजावट के साथ-साथ मेहंदी वालों की बुक हो चुकी है।

कोरोना काल के बाद पहली बार ऐसा हुआ

द मैरिडियन मैरिज होम के संचालक मनीष चौधरी ने बताया कि बसंत पंचमी पर जबरदस्त बुकिंग है। एक माह पहले से लोग शादियों के लिए फोन कर रहे थे। कई मंडपों में दो विवाह भी आयोजित होंगे। कोरोना काल के बाद इतने बड़े स्तर पर पहली बार इतने जोड़े शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी में कार्यों के लिए कामगार मुश्किल से मिल रहे हैं।

अन्य खबरें