गौतमबुद्ध नगर से अच्छी खबर : सांसद डॉ. महेश शर्मा लोकसभा की 'हाउसिंग कमेटी' के अध्यक्ष बनाए गए, जानिए क्या जिम्मेदारी निभाएंगे

नोएडा | 3 दिन पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | सांसद डॉ. महेश शर्मा



Noida News : गौतमबुद्ध नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा को लोकसभा की 'हाउसिंग कमेटी' का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने इस समिति का गठन किया। जिसमें लोकसभा के 12 सदस्यों को नामित किया गया है। महेश शर्मा इस समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। यह समिति लोकसभा सदस्यों के लिए आवासीय सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाएं देखती है। आपको बता दें कि बुधवार को संसद का विशेष सत्र समाप्त हुआ है। इस दौरान संसदीय समितियों का गठन किया गया।

क्या काम करती है 'हाउसिंग कमेटी'
इस समिति में कुल 12 सदस्य शामिल किए गए हैं, जिनमें से सभी लोकसभा के वर्तमान सांसद हैं। यह समिति लोकसभा सदस्यों के लिए आवासीय सुविधाओं और उनसे संबंधित मुद्दों पर काम करती है। इसका मुख्य उद्देश्य सांसदों को उचित और सुविधाजनक आवास प्रदान करना है, ताकि वे अपने संसदीय कर्तव्यों का निर्वहन बेहतर ढंग से कर सकें।

डॉ.महेश शर्मा ने यूपी में लगाई हैट्रिक
डॉ.महेश शर्मा की जीत केवल गौतमबुद्ध नगर नहीं बल्कि पूरे यूपी में सबसे बड़ी जीत है। डॉक्टर महेश शर्मा इकलौते सांसद हैं, जिन्होंने पूरे यूपी में हैट्रिक लगाई है। वह करीब साढे 5 लाख वोटों से भी ज्यादा मतों से जीते थे। यह अपने आप में ही बहुत बड़ी बात है। डॉ.महेश शर्मा लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए। वह पहली बार वर्ष 2014 और फिर वर्ष 2019 में सांसद बने थे। अब गौतमबुद्ध नगर की जनता ने एक बार फिर उनको सांसद बनाया है। अब ऐसे में चर्चा चल रही है कि वह केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह ले सकते हैं।

5,59,472 वोटों से जीत हासिल की थी
लोकसभा चुनाव 2024 में डॉ.महेश शर्मा का कुल 8,57,829 वोट मिले। वहीं दूसरे स्थान पर इंडिया गठबंधन से प्रत्याशी महेंद्र नागर को 2,98,357 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर बसपा उम्मीदवार राजेंद्र सोलंकी को 2,51,615 वोट मिले। कुल मिलाकर डॉ.महेश शर्मा ने 5,59,472 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
 

अन्य खबरें