अनूठी पहल: नवाब सिंह नागर ने 'अटल सेवा सप्ताह' की शुरुआत की, नोएडा एआरटीएओ पर लगाई झाडू

नोएडा | 3 साल पहले | Rakesh Tyagi

Tricity Today | भाजपा कार्यकर्ताओं संग झाड़ू लगाते नवाब सिंह नागर



भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को खास बनाने की कोशिश में जुटी है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता जिले स्तर पर भी तैयारियों को मूर्त रूप दे रहे हैं।  इसी सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर भी तैयारियों में लगी है। नोएडा में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती के अवसर पर अटल सेवा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। अटल सेवा सप्ताह के तहत 19-25 दिसंबर तक कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत करते हुए शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नोएडा महानगर के आठ मंडलों में स्वच्छता अभियान चलाया।

उत्तर प्रदेश गन्ना विकास संस्थान के अध्यक्ष (दर्जा प्राप्त मंत्री) नवाब सिंह नागर और भाजपा महानगर के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने इसकी अगुवाई की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-32 स्थित एआरटीओ कार्यालय के बाहर सफाई कर स्वच्छता अभियान का शुरुआत की। इस मौके पर नवाब सिंह नागर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने आजीवन देश की सेवा की। उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए कई ऐतिहासिक फैसले लिए। अटल जी ने कभी भी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। नवाब सिंह नागर ने कहा कि देश कभी भी वाजपेयी जी के योगदान को नहीं भुला पाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह वाजपेयी जी के बताए रास्ते पर चलकर पार्टी और देश को सशक्त बनाएं। महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि अटल सेवा सप्ताह के दौरान नोएडा महानगर के आठ मंडलों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान स्वच्छता अभियान, समरसता भोज, पौधारोपण, गौ सेवा, ट्रैफिक जागरूकता अभियान, अनाथालय में कन्याओं को वस्त्र एवं राशन वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रमों की निगरानी के लिए प्रभारी जिला मंत्री चमन अवाना को चुना गया। स्वच्छता अभियान के दौरान चंदगीराम यादव, विनोद शर्मा, चमन अवाना, रामनिवास यादव, डॉ रजत शर्मा, सुचित्रा कक्कड़, शारदा चतुर्वेदी, गोपाल गौड़, शिवानी शरद, टुंपा सरकार, मधु शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य खबरें