BREAKING: नोएडा के सत्येंद्र अवाना को भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया, अरुण यादव को भी मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

नोएडा | 3 साल पहले |

Google Image | सत्येंद्र अवाना और अरुण यादव



Uttar Pradesh News: भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा के नए पदाधिकारियों की आज घोषणा हो गई है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने पूरे प्रदेश के युवा कार्यकर्ताओं को मौका देने की कोशिश की है। गौतमबुद्ध नगर से सत्येंद्र अवाना को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि अरुण यादव को प्रदेश मंत्री का पदभार मिला है। हालांकि युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की सूची में पड़ोसी जनपद गाजियाबाद के किसी युवा कार्यकर्ता को मौका नहीं मिला है। गौतमबुद्ध नगर के दो युवा नेताओं को जिम्मेदारी मिलने से जनपद के कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़े हैं
सत्येंद्र अवाना दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत सिंह कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी की स्टूडेंट इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से अध्यक्ष चुने गए थे। वह नोएडा के हरौला गांव के रहने वाले हैं। उनका पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीतिक है। उनके पिता ऋषि पाल खुद राजनीति से जुड़े रहे। वह समाजवादी पार्टी के सक्रिय नेता रहे। सत्येंद्र की प्रारंभिक शिक्षा नोएडा में हुई। शहर के डीएवी कॉलेज से उन्होंने पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के शहीद भगत सिंह कॉलेज में दाखिला लिया था। हालांकि पिता समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे। बावजूद इसके सत्येंद्र ने एबीवीपी को चुना। उनकी नियुक्ति को लेकर नोएडा के कार्यकर्ताओं में जोश है।

ज़िला उपाध्यक्ष हैं अरुण यादव
अरूण यादव अभी फिलहाल गौतमबुद्ध नगर में ज़िला उपाध्यक्ष के पद पर हैं। महज 29 साल की उम्र में उन्होंने बड़ी सफलता हासिल की है। इससे पहले उनके पास प्रदेश युवा मोर्चा में कार्यकारिणी एवं क्षेत्रिय उपाध्यक्ष का दायित्व भी रहा है! अरुण इटेढा गांव के रहने वाले हैं। भाजपा से पहले अरुण ने राष्ट्रीय स्वयमसेवक संघ में विद्यार्थी प्रमुख की जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया है। गौतमबुद्ध नगर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनकी नियुक्ति पर बधाई दिया है।

मुरादाबाद की अंजलि चौहान को मिली नियुक्ति
लिस्ट के मुताबिक प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर कानपुर के शिवबीर भदौरिया, जालौन के विकास श्रीवास्तव, प्रयागराज के रोहित मिश्रा, गोरखपुर से रणजीत राय, गाज़ीपुर से अभिषेक उर्फ राजेश राजभर, गौतमबुध नगर से सतेंद्र अवाना, लखनऊ के अनुभव द्विवेदी और पीलीभीत के सोनू वाल्मीकि को नियुक्ति दी गई है। प्रदेश महामंत्री पद पर मेरठ के वरुण गोयल, अयोध्या के हर्षवर्धन सिंह और सोनभद्र के देवेंद्र पटेल को नियुक्ति दी गई है। प्रदेश मंत्री के पद पर मुरादाबाद की अंजलि चौहान, मेरठ की अमल खटीक, गौतमबुध नगर के अरुण यादव, कानपुर के अरविंद राज त्रिपाठी, मथुरा से पवन हिडोल और देवरिया से शिवेंद्र शाही, औरैया से सौरभ भूषण शर्मा और देवरिया के ही दीपक मल्ल को जिम्मेदारी दी गई है। 

ऋचा राजपूत को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी
प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर बस्ती के अमरजीत मिश्रा को नई नियुक्ति मिली है। लखीमपुर के ललित मोहन मिश्रा को प्रदेश कार्यालय प्रभारी का पदभार दिया गया है। सिद्धार्थनगर के सनी श्रीवास्तव को प्रदेश सह कार्यालय प्रभारी का दायित्व मिला है। प्रतापगढ़ के धनंजय शुक्ला को प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया है। हरदोई के अमन मिश्रा को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी और लखनऊ की ऋचा राजपूत को सोशल मीडिया प्रमुख का दायित्व दिया गया है। गोरखपुर के संतोष जायसवाल को शोध विभाग प्रमुख का पदभार मिला है। देश के युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है।

अन्य खबरें