नोएडा वालों भयंकर गर्मी के लिए हो जाएं तैयार : आने वाले हफ्ते में थर्ड डिग्री टॉर्चर करेगा मौसम, जानिए आपके शहर का हाल 

नोएडा | 12 दिन पहले | Jyoti Karki

Google Image | Symbolic Image



Noida News : मई का पहला हफ्ता ही शुरू हुआ है और दिल्ली एनसीआर में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। सोमवार से गर्मी का तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम समेत एनसीआर के इलाकों में बीते कुछ दिनों से आसमान से आग बरस रही है। दिन में कड़क धूप तो रात में उमस वाली गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग (Meteorological Department) का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी तेजी से बढ़ेगी। 

सोमवार को सबसे गर्म दिन 
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में सोमवार को तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में गर्मी तेजी से बढ़ेगी। सोमवार को सफदरजंग मौसम केन्द्र में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम पारा 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता का स्तर 59 से 23 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी की है कि मंगलवार को तापमान एक बार फिर बढ़ेगा और इसके 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। 

आने वाले हफ्ते में ये रहेगा हाल 
इसमें कहा गया है कि मंगलवार (आज) देर रात धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है। 45 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस सफदरजंग में इस साल का अब तक का सबसे अधिक तापमान था। आईएमडी का कहना है कि सप्ताह के बचे दिनों में अधिकतम तापमान 41 और 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहना चाहिए।

अन्य खबरें