Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में लू की मार से लोग परेशान, तपती गर्मी को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी

नोएडा | 10 दिन पहले | Rakesh Tyagi

Google Images | Symbolic Image



Noida News (आशुतोष राय) : दिल्ली-एनसीआर में करीब एक महीने से लोग गर्मी का प्रकोप झेल रहे है। रविवार को लोगों का फिर लू और गर्म हवाओं के चलते हाल-बेहाल हो गया है। मौसम के बिगड़ते मिजाज को देख मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बिमार कर रहा बिगड़ता मौसम
गर्मी अपने चरम सीमा पर है। मौसम के बिगड़ने से लोगों की तबियत खराब हो रही है। लू और गर्म हवा के चलते लोगों को बुखार से लेकर शरीर दर्द तक कई शारीरिक समस्या सामने आ रही है। मौसम की  स्थितियों को देखते हुए मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों के लिए दिल्ली-एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट 16 जून से 18 जून तक लगातार तीन दिनों के लिए जारी रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। लू चलने से आने वाले दिनों में सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

कैसा रहेगा आने वाले दिनों का तापमान
सोमवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बुधवार को  अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस होने की सम्भावना है। मौसम में गर्म हवाई चलने से आने वाले दिनों में सेहत बिगड़ने के आसार है।

अन्य खबरें