नोएडा की सोसायटी में खतरनाक ड्राइविंग : महिला कार चालक ने रैंप पर चढ़ाई कार, वीडियो वायरल 

नोएडा | 3 महीना पहले | Junaid Akhtar

Tricity Today | महिला कार चालक ने रैंप पर चढ़ाई कार



Noida News : नोएडा में थाना सेक्टर -113 क्षेत्र स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसायटी में एक कार अनियंत्रित होकर रैंप चढ़ गई। घटना के बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया। गनीतम रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला कार से निकलती दिख रही है। 
          View this post on Instagram                      

A post shared by Tricity Today (@tricitytoday_)

6 दिन पुराना है वीडियो 
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो करीब 6 दिन पुराना है। वायरल वीडियो नोएडा की सुपरटेक केपटाउन सोसायटी का बताया जा रहा है। वीडियो में कार चला रही एक महिला बलेनो कार को सोसायटी के अंदर पेड़-पौधे लगे एक ऊंचे रैंप पर चढ़ा देती है। जिसके बाद कार टंग कर लटक जाती है। इसके बाद कार से एक महिला बाहर निकलती दिख रही है। इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है। 

पुलिस का बयान 
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अभी तक इस तरह की कोई शिकायत पुलिस से नहीं की गई है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।

अन्य खबरें