Noida News : सोसाइटी के आगे गंदगी का अंबार, अथॉरिटी ने उठाने की जगह मिट्टी से दबाया

नोएडा | 1 साल पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | गंदगी का अंबा



Noida News : आप नोएडा जैसे शहर में हर किसी का सपना यहां एक अदद आशियाने का होता है। अपनी शान-ओ-शौकत के लिए बढ़िया चमचमाती सोसाइटी में घर खरीदते हैं। घर लेते वक्त आसपास की हरियाली और शांति भी देखते और महसूस करते हैं। जरा सोचिये, जब चमचमाते फ्लैट तक जाने का रास्ता अगर हमेशा दोनों तरफ से कूड़े से भरा हो और घर की बालकनी से नजर सीधे कचरे पर जाए, तो आप कितने दिन स्वस्थ महसूस कर सकते हैं। ऐसी ही कुछ हालत सेक्टर-79 की हिल्सटन अर्बटेक सोसायटी के बाहर की है। बीते 15 दिनों में यहां पर कचरे का ढेर जमा है। लोगों ने कचरे को उठाने के लिए सोशल मीडिया पर नोएडा अथॉरिटी से शिकायत की। अथॉरिटी की टीम ने कचरे को उठाने की बजाए उसे मिट्टी से दबा दिया।

कचरे का ढेर हो रहा जमा
सेक्टर-79 की हिल्सटन अर्बटेक सोसायटी के अनिल तिवारी ने बताया कि यहां से करीब 100 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे कचरा डंप किया जा रहा है। बीते एक सप्ताह में यहां पर कचरे का ढेर जमा है। कचरे से उठती बदबू से यहां रहने वालों को परेशानी हो रही है। इसकी शिकायत नोएडा अथॉरिटी से की गई। उसके बाद अथॉरिटी ने उसे मिट्टी से दबा दिया। उसके बाद भी दबे हुए कचरे से बदबू आ रही है।

500 से अधिक परिवार परेशान
निवासी अनुज तनेजा का कहना है कि अगर ये कूड़ा यहीं पड़ा रहा, तो धीरे-धीरे सब बीमार हो जाएंगे। सोसाइटी में रहने वाले 500 से अधिक परिवार रहते हैं। बच्चे रोज स्कूल जाते हैं, 12 अलग-अलग स्कूलों की बसें आती हैं। बच्चे बस स्टैंड पर खड़े होते हैं तो बदबू के कारण उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इतने मच्छर पनपे हुए हैं, लगता है, जैसे सालों से कूड़ा नहीं उठाया गया है। प्राधिकरण को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

अन्य खबरें