क्या हुआ नोएडा को ! कार ओवरटेक करने के चक्कर में रोडरेज, गाजियाबाद के ज्वेलर को मार दी गोली

नोएडा | 1 साल पहले | Lalit Pandit

Google Image | Symbolic Photo



Noida News : नोएडा शहर में बीती रात एक अजीबोगरीब घटना हुई है। सड़क पर कार ओवरटेक करने के दौरान कहासुनी हो गई और एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। खून से लथपथ हालत में उसे गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घायल का उपचार चल रहा है। उन्हें गंभीर बुलेट इंजरी है। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि घायल खतरे से बाहर है। दूसरी और मामले में पुलिस ने थाना फेस-2 में एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

क्या है ममला
नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर-81 के पास बीती रात रोडरेज के बाद दो अज्ञात बदमाशों ने गाजियाबाद के निवासी एक व्यक्ति को गोली मार दी है। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गाजियाबाद की गगन विहार कॉलोनी में रहने वाले घनश्याम वर्मा बीती रात नोएडा के सेक्टर-81 में कार में सवार होकर किसी काम से आए हुए थे। उन्होंने बताया कि नगला चरणदास गांव के पास एक अन्य कार में सवार होकर जा रहे लोगों ने उनकी कार को ओवरटेक किया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। उन्होंने बताया कि कार सवार अज्ञात बदमाशों ने घनश्याम वर्मा के ऊपर जान से मारने की नियत से गोली चला दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

आरोपियों की तलाश में पुलिस
 पुलिस ने बताया की घनश्याम वर्मा को उपचार के लिए गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घनश्याम वर्मा के बेटे प्रशांत वर्मा ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाना फेस-2 में मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की फीड देखी हैं। पुलिस का कहना है कि जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य खबरें