गौतमबुद्ध नगर में 16 से 19 जून तक धारा 144 लागू : उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई, जानिए किन पर रहेगी बंदिशें

नोएडा | 8 दिन पहले | Junaid Akhtar

Tricity Today | धारा 144 लागू के बाद पुलिस अधिकारी पैदल मार्च करते हुए



Noida News : ईद-उल-अजहा और गंगा दशहरा के मद्देनजर रविवार यानी आज 16 से 19 जून तक गौतमबुद्ध नगर में धारा 144 लागू कर रहेगी। इस दौरान आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी। गंगा दशहरा रविवार को मनाया जा रहा है जबकि बकरीद सोमवार को है। इस दौरान बिना अनुमति कोई भी कार्यक्रम नहीं होगा। अगर कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। 

धारा 144 के तहत इन पर रहेगी रोक 
नोएडा पुलिस के जारी प्रेस नोट के मुताबिक असामाजिक तत्वों से सार्वजनिक व्यवस्था को संभावित खतरे के मद्देनजर, इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है कि ऐसे व्यक्ति शांति भंग कर सकते हैं। धारा 144 के तहत कई चीजों पर रोक है। जैसे कि अवैध रूप से एकत्रित होने पर रोक, सरकारी दफ्तरों के पास अनाधिकृत ड्रोन का इस्तेमाल, समय सीमा के बाहर लाउडस्पीकर का इस्तेमाल आदि विवादित स्थलों पर परंपरागत रूप से न की जाने वाली गतिविधियां और खुले क्षेत्रों या छतों पर कुछ सामग्री एकत्र करना भी प्रतिबंधित है। 

विशेष अनुमति पर होंगे आयोजन 
पुलिस के आदेश के अनुसार, विशेष अनुमति के बिना सार्वजनिक स्थानों पर सार्वजनिक प्रार्थना, पूजा, जुलूस और अन्य धार्मिक आयोजन पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर धारा 188 के तहत दंडनीय होगा।

अन्य खबरें