नोएडा : सपा पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय सचिव का जोरदार स्वागत किया, कहा- अगुवाई में जीतेंगे यूपी विधानसभा चुनाव

नोएडा | 3 साल पहले |

Tricity Today | सपा पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय सचिव का जोरदार स्वागत किया



Noida News : सेक्टर-12 में स्थित समाजवादी पार्टी नोएडा ग्रामीण कार्यालय पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव एवं जिला महासचिव राघवेंद्र दुबे ने युवजन सभा के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव जगत चौधरी, अमर शर्मा एवं डॉ आश्रय गुप्ता का जोरदार स्वागत किया। सपा प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने बताया कि जगत चौधरी, अमर शर्मा एवं डॉ आश्रय गुप्ता पार्टी के पुराने व समर्पित कार्यकर्ता हैं।

ये पार्टी के महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। इनको जिम्मेदारी मिलने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि सपा के पुराने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार प्रकट करता हूं। आशा करता हूं कि युवजन सभा के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा को जिताने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 

बताते चलें कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जगत चौधरी, अमर शर्मा एवं आश्रय गुप्ता को युवजन सभा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर,एडवोकेट अतुल शर्मा, नीरज शर्मा, उपाध्यक्ष बीरेन्द्र यादव, राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी आशुतोष अवाना, मोहम्मद तस्लीम, अनीस सैफी, पूरन सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य खबरें