गौतमबुद्ध नगर : सपा ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को किया याद, भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की दिलाई सदस्यता

नोएडा | 3 साल पहले | Shilpi Bhatnagar

Tricity Today | सपा ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को किया याद



Greater Noida : सोमवार, 11 अक्टूबर को भारत के लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर सूरजपुर स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पांजलि दी। इस मौके पर उनके जीवन पर विचार गोष्ठी का आयोजन कर उन्हें याद किया। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कई सदस्यों ने आज सपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण एक महान चिंतक एवं दूरदर्शी राजनीतिज्ञ थे। आधुनिक भारत के उन प्रमुख व्यक्तियों में वे एक थे, जिन्होंने भारत की राजनीति को गहन रूप से प्रभावित किया है। 

उन्होंने आगे कहा, लोकनायक ने भारत में न्यायपूर्ण सामाजिक व्यवस्था की स्थापना के लिए संघर्ष किया था। उन्होंने भारतीय राजनीति को एक नई दिशा देने का काम किया। वे विदेशी सत्ता से देशी सत्ता, देशी सत्ता से व्यवस्था, व्यवस्था से व्यक्ति में परिवर्तन  के पक्षधर थे। वे भारत में ग्राम स्वराज्य का सपना देखते थे और उसे आकार देने के लिए उन्होंने अथक प्रयत्न किए। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण के मौलिक विचार आज भी अपने देश की ज्वलंत सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक समस्याओं के समाधान के लिए प्रासंगिक हैं। जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 1 दर्जन से अधिक युवाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसमें धनेश शर्मा निवासी गामा - 2 ग्रेटर नोएडा, दादरी के कमल शर्मा, उमेश अग्रवाल, सोनू प्रजापति  व रोहन मौर्य को समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष इन्द्र प्रधान ने सदस्यता  दिलाई। 

इस मौके पर मुख्य रूप से जगबीर नंबरदार, अतुल शर्मा, अजय चौधरी, सुनील भाटी, दीपक नागर, अमित भाटी, सुनीता यादव, विक्रम टाइगर, जय यादव, मनोज शर्मा, गजेंद्र भाटी, अब्दुल हमीद,  अनूप तिवारी, सर्वेश शर्मा, संजय खान, विशेष भाटी, प्रमोद तिवारी, राकेश गौतम,  विकास भाटी, फरजान सैफी,  लियाकत नेता जी, वकील सिद्दीकी, फरमान सैफी,  शाहरुख जयसवाल, सद्दाम हुसैन ,फरजान शेरवानी, निखिल सोनी, धनेश शर्मा, सोनू प्रजापति, रोहन मौर्या, उमेश अग्रवाल, कृष्ण शर्मा आदि मौजूद रहे।

अन्य खबरें