लखनऊ : PGI अस्पताल को 601 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी बोले- हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को किया जा रहा मजबूत

Google Image | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ



Lucknow News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को अधिक मजबूती देने में लगे है। इसी के चलते सीएम योगी ने शनिवार को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) लखनऊ को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम योगी ने पीजीआई में 601 करोड़ की विभिन्न विकास कार्य के लोकार्पण तथा शिलान्यास किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान ने अपने अतीत की गौरवशाली परंपरा को सदैव बनाए रखा है। उन उपलब्धियों के साथ कुछ न कुछ नया जोडऩे का प्रयास किया है। यह अपने वर्तमान के साथ अपनी भावी योजनाओं को वह निरंतर बढ़ाता रहा है।

प्रदेश में 59 मेडिकल कॉलेज बनवा चुके- सीएम
सीएम योगी ने  कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमारी कार्यवाही युद्धस्तर पर चल रही है। हम प्रदेश में 59 मेडिकल कॉलेज बनवा चुके हैं। यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं पर पिछली सरकारों ने 40 वर्ष से ज्यादा का वक्त लगा दिया, हमने उसे रिकॉर्ड समय में पूरा करके दिखाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि आज संजय गांधी पीजीआइ में इमरजेंसी मेडिसिन व किडनी ट्रांसप्लांट सेंटर का लोकार्पण हो रहा है। इसके साथ साथ ही एक नर्सेज हॉस्टल, एक रेजिडेंट हॉस्टल सहित अन्य परियोजाओं का लोकार्पण संपन्न हुआ है। यहां पर 601 करोड़ की लागत वाली योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास हुआ है।

हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को किया जा रहा मजबूत 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यहां पर मैं एक नई घोषणा करना चाहता हूं। हमारी सरकार संजय गांधी पीजीआइ लखनऊ को 500 करोड़ की लागत से एक एडवांस्ड पीडियाट्रिक सेंटर भी उपलब्ध कराएगी। सरकार इस कार्यक्रम को एक समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाएगी। यह हमारी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का काफी प्रयास किया गया। आज उसी का परिणाम है कि हम लोगों ने न केवल सीएचसी, पीएचसी बल्कि डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल व मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया।

अन्य खबरें