BIG BREAKING : यूपी की अफसरशाही में बड़ा फेरबदल, 40 आईएएस का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट

Tricity Today | Breaking News



उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य में आसन्न पंचायत चुनाव (UP Panchayat Chunav) से पहले यह बड़ा बदलाव है। आने वाले दिनों में कुछ और आईएएस और आईपीएस अफसरों के तबादले हो सकते हैं। ताजा फेरबदल में 40 आईएएस अफसरों के तबादले किये गए है। तबादला आदेशों से प्रभावित अफसरों को तत्काल नई पदों पर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया है।

शासन से मिली जानकारी के मुताबिक हेकाली झिमोमी को प्रमुख सचिव बाल विकास पुष्टाहार नियुक्त किया गया है। अनीता मेश्राम को मुख्य स्टाफ़ अफसर CS प्रोजेक्ट बनाया गया है। रणवीर प्रसाद को सचिव राजस्व विभाग दिया गया है। शमीम अहमद को अब सचिव उच्च शिक्षा विभाग का पद सौपा गया है। वीरेंद्र कुमार सिंह को एमडी PCDF बनाया गया है। कुमार प्रशांत को विशेष सचिव गृह दिया गया है।

शेषमणि पांडेय अब विशेष सचिव हथकरघा का कामकाज देखेंगे। चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव को AIG स्टाम्प विभाग का पद सौपा गया है। कृष्ण कुमार विशेष को सचिव APC शाखा बनाया गया है। देवेंद्र सिंह कुशवाहा अब विशेष सचिव APC शाखा का कार्यभार संभालेंगे। राजेंद्र पेंसिया अब वीसी आगरा प्राधिकरण बन है। अरुणा मौली को सीडीओ फर्रुखाबाद बनाया गया है। विपिन जैन को जेएमडी जल निगम का पद दिया गया है। अमन देव दुली को ACEO नोएडा बनाया गया है। राम सहाय यादव को विशेष सचिव APC शाखा बनाया गया है। अमित किशोर को MD दक्षिणांचल विद्युत निगम का पद दिया गया है।

पूजा पांडेय को विशेष सचिव दिव्यांग कल्याण का पद दिया गया है। राधेश्याम को विशेष सचिव पिछड़ा वर्ग का पद दिया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ केके गुप्ता को संयुक्त आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग का भार दिया गया है। रिया केजरीवाल को सीडीओ बलरामपुर, अनुज मलिक को सीडीओ कुशीनगर, राजा गणपति को निदेशक स्वास्थ्य विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है।

प्रेरणा सिंह को सीडीओ इटावा, प्रथमेश कुमार को विशेष सचिव मुख्यमंत्री, अनीता यादव को सीडीओ अयोध्या, आशीष कुमार को नगर आयुक्त गोरखपुर, अंजनी कुमार सिंह को निदेशक मंडी परिषद, आंजनेय कुमार सिंह को कमिश्नर मुरादाबाद बनाया गया है। सुरेंद्र सिंह को कमिश्नर मेरठ, संजय गोयल को कमिश्नर प्रयागराज, दीपा रंजन को डीएम बदायूं, रविंद्र मंदार को डीएम रामपुर, सौम्या अग्रवाल को डीएम बस्ती, आर रमेश कुमार को कमिश्नर बरेली नियुक्त किया गया है। शुभ्रांत शुक्ला को डीएम चित्रकूट, आशुतोष निरंजन को डीएम देवरिया, जितेंद्र कुमार सिंह को डीएम कानपुर, पंकज कुमार को एमडी यूपीपीसीएल और अनुनय झा नगर आयुक्त मथुरा बनाया गया है।

अन्य खबरें