दिल दहलाने वाली खबर : शादी के बाद और सुहागरात से पहले दुल्हन हुई विधवा, उठी दूल्हे की अर्थी

Google Photo | Symbolic Photo



Uttar Pradesh/Agra News : रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय भागचंद की मौत हो गई। भागचंद की एक दिन पहले ही शादी हुई थी और वह अपने परिवार के साथ दुल्हन को विदा कराकर घर लौट रहे थे। हादसा बृहस्पतिवार की सुबह करीब 5 बजे हुआ। जब भागचंद ट्रेन से गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शादी के बाद घर लौटते समय हुआ हादसा
भागचंद की शादी 15 अक्टूबर को प्रयागराज की रूसी के साथ हुई थी। बुधवार की रात वह परिवार के साथ प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस में सवार होकर अपने गांव बेनिया बास (सीकर) लौट रहे थे। मृतक के भाई रामेश्वर ने बताया कि ट्रेन में सब सो रहे थे और फतेहाबाद स्टेशन के पास जब रामेश्वर की आंख खुली तो भागचंद डिब्बे में नहीं था। कई डिब्बों में तलाशने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। भागचंद का मोबाइल भी बंद आ रहा था।

पुलिस ने दी मौत की सूचना
बृहस्पतिवार की सुबह भागचंद के परिवार को जैतपुर पुलिस स्टेशन से फोन आया कि रेलवे ट्रैक के पास भागचंद का शव मिला है। माना जा रहा है कि भागचंद नींद में टॉयलेट के लिए उठे थे और ट्रेन से गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जैतपुर रेलवे स्टेशन से करीब 200 गज की दूरी पर ट्रैक के किनारे भागचंद का शव पाया गया। उनके पास मिले आधार कार्ड और मोबाइल के आधार पर उनकी पहचान की गई। मृतक के हाथ में शादी का कंगन बंधा हुआ था, जिससे उनके हाल ही में विवाहित होने की पुष्टि हुई।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
भागचंद की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी पत्नी रूसी को अभी तक इस हादसे की सूचना नहीं दी गई है। भाई रामेश्वर बार-बार रोते हुए कह रहे थे, "हम घर पर क्या बताएंगे? दुल्हन की दुनिया उजड़ गई है, उसे कैसे समझाएंगे?" भागचंद अपने पिता सूरजाराम के चार बेटों में दूसरे नंबर पर थे। दोनों की शादी को अभी 24 घंटे भी नहीं हुए थे।

अन्य खबरें