यूपी में एक मामला ऐसा भी : करवा चौथ पर पति की लंबी आयु के बाद पत्नी ने किया सुसाइड, कुल 10 रुपये की चीज पर बिगड़ी बात

Google Photo | सारिका (File Photo)



Uttar Pradesh News : करवा चौथ के दिन पत्नी अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है। इसी बीच उत्तर प्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पर करवा चौथ का व्रत पूरा होने के बाद पत्नी ने ही आत्महत्या कर ली। इस खौफनाक कदम से पहले पति और पत्नी के बीच में विवाद हुआ था। विवाद भी ₹10 की चीज को लेकर हुआ। इसके बाद पत्नी नाराज हो गई और उसने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है। इसमें एक और नया एंगल सामने आया है, जिसको सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। 

दोनों आपस में ऐसे हैं भाई-बहन
पुलिस ने बताया कि करीब 24 वर्षीय सारिका की शादी हमीरपुर में स्थित जलालपुर गांव में रहने वाले सुलभ के साथ हुई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि सुलभ और सारिका का आपस में भाई-बहन का रिश्ता है। सारिका का सुलभ उसकी बुआ का लड़का लगता है। दोनों भाई-बहन की यह शादी प्रेम विवाह थी। इस शादी के बाद खूब विवाद हुए थे। करीब 2 साल पहले दोनों ने शादी की थी। 

इस वजह से किया सुसाइड
बताया जा रहा है कि करवा चौथ के दिन रविवार को सारिका ने अपने पति की लंबी आयु के लिए पूरे दिन व्रत रखा और शाम को चांद देखने के बाद व्रत खोला था। रात के समय सारिका अपने पति से कहा कि तुम गुटखा खाना छोड़ दो, यह अच्छा नहीं होता है। इस बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद हुआ। विवाद के बाद सुलभ बाहर जाकर सो गया और सारिका अपने कमरे में सो गई। रविवार की रात को ही सारिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब सुलभ ने अपनी पत्नी का शव फांसी पर लटका देखा तो उसके होश उड़ गए। उसके बाद इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।

अन्य खबरें