आगरा में हुआ मुकदमा : महिला ने पुलिस से कहा- उनकी गर्लफ्रेंड नाराज ना हो इसलिए मेरे साथ फिजिकल रिलेशन नहीं बनाते

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो



Agra : उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक महिला पुलिस के पास पहुंची और बताया कि शादी के बावजूद उसके पति ने गर्लफ्रेंड को नहीं छोड़ा है। वह चार साल से उसी के इशारों पर चलता है। पीड़ित पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। आगरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

क्या है मामला
रेखा बेन नाम की महिला ने आगरा पुलिस कमिश्नरेट के सदर थाने में यह शिकायत दी है। रेखा ने अपने पति विनोद भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका कहना है कि विनोद से 20 फरवरी 2018 को शादी हुई थी। शादी के समय रेखा के परिवार ने हैसियत के हिसाब से भरपूर दहेज दिया था, लेकिन शादी के बाद से वह बहुत परेशान है। पति अपनी प्रेमिका के कारण रेखा से दूर रहता है। दूसरी तरफ ससुराल वाले महिला में ही कमियां निकलकर 5 लाख रुपए दहेज मांग रहे हैं। रेखा का कहना है कि उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न कर रहे हैं।

गर्लफ्रेंड के कारण मेरे साथ नहीं सोता
रेखा ने अपनी शिकायत में कहा है, "मेरी शादी को चार साल हो गए हैं, लेकिन मेरे पति आज तक मुझे घुमाने नहीं लेकर गए हैं। वह शादी के बाद से ही मुझसे दूरी बनाए रखता है। अपनी गर्लफ्रैंड के कहने पर चलता है। मुझसे बात तक नहीं करता है। गर्लफ्रेंड नाराज न हो जाए वह इस डर से कभी मेरे साथ शारीरिक संबंध तक नहीं बनाता है। अगर गर्लफ्रेंड नाराज हो जाए तो मेरा पति कई दिनों तक खाना तक नहीं खाता है।"

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
रेखा की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। रेखा की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने रेखा बेन के पति विनोद भाई, ससुर भूरा भाई, पति की गर्लफ्रेंड, सास माली बेन और ननद दिविया के खिलाफ आईपीसी की धारा 498ए, 323, 504, 506 और दहेज अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस बारे में पुलिस का कहना है कि मुकदमे की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें