BIG BREAKING : योगी सरकार का कोरोना पर बड़ा फैसला, अब 50% कर्मचारी ही करेंगे सरकारी और निजी दफ़्तरों में काम

Google Photo | Yogi Adityanath



Coronavirus Cases in Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath) ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए  राजधानी लखनऊ और वाराणसी समेत चार ज़िलों के सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों और ऑफिस मे 50% लोगो को काम करने का आदेश दिया है। इस आदेश के बाद अब सभी ऑफिस मे 50 % लोग ही काम कर सकते हैं। योगी आदित्यनाथ ने ये जानकारी अपने ऑफिसियल ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करके दी है। इसमें लिखा गया है कि यह व्यवस्था बनाई जाए जिसके तहत जनपद लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर नगर के सरकारी और निजी संस्थानों में एक दिन में केवल 50% कर्मचारी ही काम करने आएंगे। इस संबंध में रोस्टर बनाकर उसे लागू  किया जाए। राजधानी लखनऊ और वाराणसी समेत प्रदेश के कई जिलों में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से योगी सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है।

प्रयागराज जिले में पिछले 3 दिनों से लगातार एक हजार से ऊपर कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आ रहे है। गुरुवार को एक दिन में संक्रमित लोगों की संख्या रिकॉर्ड 1129 पॉजिटिव मिले हैं। कोविड-19 अस्पताल में भर्ती मरीजों में से चार लोगों की मृत्यु हुई है। राज्य में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे नरेंद्र कुमार सिंह गौर भी संक्रमित हो गये हैं। वे इलाज के लिए लखनऊ गये हुए हैं। शहर में कई शिक्षक, प्रोफेसर, बैंक कर्मचारी, इंजीनियर, अधिवक्ता और अन्य कई विभागों के कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पॉजिटिव हो गये हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से जारी सूचना के मुताबिक एक दिन में कुल 1129 लोग पॉजिटिव मिले हैं। लेबल-दो तेज बहादुर सप्रू बेली अस्पताल में 119, यूनाइटेड मेडिसिटी हॉस्पिटल में 60 मरीज भर्ती किये गये हैं। वहीं स्वरूपरानी नेहरू लेवल-थ्री चिकित्सालय में 224 मरीज भर्ती हैं। एसआरएन कोविड-19 एल-थ्री से 31 लोग और होम आइसोलेशन से 121 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। कोविड-19 से चार लोगों की मृत्यु हुई है। जगह-जगह से कुल 8695 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान में गुरुवार को कुल 9329 लोगों ने टीका लगवाया। 34 विभिन्न जगहों पर हुए टीकाकरण में 8535 लोगों ने टीके की प्रथम डोज ली। वहीं 305 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। शासन के निर्देशानुसार कोविड वैक्सीनेशन के लिए 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के विशेष समूह से संबंधित कर्मचारी एवं अन्य लोगों का टीकाकरण करने के लिए निम्न कार्य दिवसों पर कोविड-19 टीकाकरण विशेष रुप से किया जाएगा।

अन्य खबरें