राष्ट्रीय युवा दिवस : हस्तिनापुर में मनाया गया युवा दिवस, स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलेंगे कार्यकर्ता

Tricity Today | हस्तिनापुर में मनाया गया युवा दिवस



राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर आज, 12 जनवरी को समाजवादी पार्टी के हस्तिनापुर के कार्यकर्ताओं ने युवा घेरा का आयोजन किया। इस मौके पर सपा कार्यकर्ताओं ने विवेकानंद के विचारों और आदर्श को अपनाते हुए समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का जज्बा दिखाया। सपा नेताओं ने कहा कि देश में बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और बेटियों का सम्मान सुरक्षित रखने में विफल सरकार को अगले चुनाव में उखाड़े फेंका जाएगा। 

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी धर्मेंद्र कुमार, युवा सपा नेता संदीप यादव, संजय यादव, सुनील गुर्जर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विष्णु ने किया। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को बहुमत दिलाने की बात कही। नेताओं ने कहा कि अगले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे। अखिलेश यादव प्रदेश में हर मोर्चे पर आम जनता के साथ खड़े हैं और उनके कल्याण के लिए संघर्षरत हैं। कार्यक्रम में धर्मेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सरकार का काम लोगों को रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुविधाएं देना है। पर यह सरकार हर मामले में विफल है। 

उन्होंने विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। सपा नेता ने कहा कि हम भारतवर्ष को विश्व पटल पर मजबूत बनाने के लिए कृत संकल्पित हैं। युवा नेता संदीप यादव ने विवेकानंद के वक्तव्य ‘उठो जागो और तब तक प्रयत्न करो जब तक लक्ष्य पूरा ना हो जाए’ पर जोर दिया। संजय यादव ने समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का पर जोर दिया।

अन्य खबरें