Yamuna Authority : 104 ब्लॉक में बनेंगे 25 स्कूल और अस्पताल, बैंक्वेट हॉल से लेकर इन सुविधाओं से लैस होगा इलाका

Tricity | Yamuna Expressway



Greater Noida/Yamuna City : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना आने के बाद जेवर का विकास काफी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में 104 ब्लॉक हैं, इन ब्लॉक में काफी तेजी के साथ विकास हो रहा है। निवेशकों के अलावा आवासीय स्कीम भी लोगों के लिए दिलचस्प बनती जा रही है। अब तक करीब 300 लोगों ने जमीन पर घर बनाकर रहना भी शुरू कर दिया है। यमुना प्राधिकरण इन लोगों के लिए खास कार्य करने वाला है। 

4 ब्लॉक में होगा एक स्कूल और अस्पताल
यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में 104 ब्लॉक हैं, इनमें 25 स्कूल और अस्पताल आदि की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा बैंक्वेट हॉल और मिल्क बूथ भी बनाए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक 4 ब्लॉक के लिए एक अस्पताल, एक कॉलेज, एक स्कूल और एक बैंकट हॉल बनाया जाएगा। यह तैयारी यमुना अथॉरिटी ने की है।

इन सेक्टर वासियों को सबसे ज्यादा होगा फायदा
यमुना विकास प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा रिहायशी कॉलोनियों सेक्टर-16, सेक्टर-17, सेक्टर-18, सेक्टर-20 और सेक्टर-22डी में बनाई गई है। प्राधिकरण का कहना है कि सबसे ज्यादा इन सेक्टरों में रहने लोगों को सुविधा होगी। अभी तक यमुना सिटी के सेक्टर-18 और सेक्टर-20 में 300 लोगों ने अपना घर बना लिया है।

स्कूल 12वीं तक की शिक्षा देंगे
यमुना अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ.अरुणवीर सिंह का कहना है कि ये सभी स्कूल 12वीं तक की शिक्षा देंगे। प्राधिकरण जल्द ही चल रहे निर्माण कार्यों पर नजर रखने के लिए एक परियोजना निगरानी प्रणाली शुरू करेगा। प्रस्ताव के लिए अनुरोध तैयार है और इसे जल्द ही जारी किया जाएगा। अधिकारियों को चल रहे कार्यों का समय-समय पर विवरण देना होगा।

अन्य खबरें