Yamuna City : जल्द पूरा होगा सीएम का सपना, फिल्म सिटी के निर्माण के लिए दी रियायतें, कैबिनेट में रखा जायेगा प्रस्ताव

Tricity Today | Yogi Adityanath



Yamuna City : यमुना सिटी में बनने वाली देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी का प्रोजेक्ट मास्टर प्लान तैयार हो गया है। फिल्म सिटी के जल्दी ही यूपी कैबिनेट में प्रस्ताव पास करने के लिए रखा जाएगा। फिल्म सिटी के निर्माण में कुछ रियायतें रखी गई हैं।  

144 करोड रुपए रखी गई बैंक गारंटी
पहले प्रोजेक्ट कॉस्ट 10 हज़ार करोड थी, अब प्रोजेक्ट कॉस्ट घटकर 7210 करोड़ हो गई है। वही बैंक गारंटी भी घटा दी गई है। अब बैंक गारंटी 144 करोड रुपए रखी गई है। अब बोली इस बार 116 करोड रुपए से शुरू होगी। फाइनेंसियल और टेक्निकल बिड में भी छूट दी गई है। कंट्रोल डिजाइन खत्म कर दी, पहले फिल्म बनाने वाले को 40 साल तक की परमिशन थी, लेकिन अभ इसे बढ़ाकर 90 साल कर दी गई है।  

फिल्म सिटी में ओटीटी ब्रॉडकास्टिंग की भी छूट होगी
फिल्म सिटी में रियल स्टेट से जुड़ी बड़ी कंपनी भी भाग ले सकेंगी। फिल्म सिटी के अंदर कंपनियों को फीडबैक के आधार पर प्रोडक्शन हाउस भी आवंटन किया जाएगा। फिल्म सिटी में ओटीटी ब्रॉडकास्टिंग की भी छूट होगी। कैबिनेट से फिल्म सिटी को अप्रूवल मिलने के बाद बीड निकली जाएंगी और सीएम योगी आदित्यनाथ का यमुना सिटी में फिल्म सिटी बनाने का जल्द ही सपना पूरा हो जाएगा।

अन्य खबरें