BREAKING यमुना एक्सप्रेसवे पर डंपर से टकराई फॉर्च्यूनर कार, तीन घायल

यमुना सिटी | 3 साल पहले |

Tricity Today | यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को एरिया के फलैदा कट के नजदीक एक डम्पर का टायर फट गया। इस दौरान पीछे से चल रही एक फॉर्च्यूनर कार उसमें टकरा गई।



GREATER NOIDA : यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को एरिया के फलैदा कट के नजदीक एक डम्पर का टायर फट गया। इस दौरान पीछे से चल रही एक फॉर्च्यूनर कार उसमें टकरा गई। हादसे में कार सवार एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जेवर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार रोहणी (दिल्ली) के सेक्टर-18 के निवासी हरप्रीत, निशांत और शैलजा अपने अन्य एक साथी के साथ यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते गुरूवार दोहपर को दिल्ली से हैदराबाद जा रहे थे। एक्सप्रेसवे पर रबूपुरा एरिया के फलैदा कट के पास उनकी कार के आगे चल रहे डम्पर का अचानक टायर फट गया। इससे उनकी कार डम्पर से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में हरप्रीत, निशांत और शैलजा घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां निशांत की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अन्य खबरें