खौफनाक घटना : दिन निकलते ही यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, कार में बैठे 2 लोग जिन्दा जले

Tricity Today | स्विफ्ट डिजायर गाड़ी अचानक आग लग गई



Yamuna Expressway : दिल्ली से आगरा जा रही एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में सोमवार की सुबह करीब 6:00 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर अचानक आग लग गई। इस हादसे में स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में बैठे 2 लोग जिंदा जल कर मर गए हैं। यह पूरी घटना मथुरा जनपद के नोहझील कोतवाली क्षेत्र की है। सूचना मिलने के बाद मथुरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों की शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इस खौफनाक घटना में गाड़ी में बैठे दोनों लोग जिंदा जलकर मर गए हैं। दोनों युवकों की पहचान पूर्वी दिल्ली के रहने वाले निवासी के रूप में हुई है।

कैसे हुआ हादसा
यह हादसा सोमवार की सुबह करीब 6:00 बजे यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 60 के पास हुआ है। मथुरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक सफेद कलर की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में सवार होकर दिल्ली के 2 लोग आगरा की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान इनकी गाड़ी आगे चल रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में टकरा गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में गाड़ी टकराते ही आग लग गई और गाड़ी भी लॉक हो गई। जिसके बाद दोनों युवक गाड़ी में बैठे हुए जिंदा जल गए। 

दोनों युवकों की पहचान हुई
बताया जा रहा है कि दोनों युवकों की पहचान लाला और सोनू के रूप में हुई है। दोनों मूलरूप से पूर्वी दिल्ली के करावल नगर के रहने वाले हैं। गाड़ी में मिले दस्तावेजों से युवकों की पहचान हुई है। इस घटना के बाद दोनों परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

अन्य खबरें