जरूरी खबर : Yamuna Expressway पर सफर करना हुआ महंगा, 17 रुपए से लेकर ₹489 तक बढ़ा टोल रेट, शर्तें लागू

Tricity Today | यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करना हुआ महंगा



Yamuna Expressway : यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों को अब ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ रही है। दरसअल, बीती देर रात (1 अगस्त 2022 की आधी रात) से ही यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करना महंगा हो गया है। कार या हल्के वाहनों को ग्रेटर नोएडा से आगरा तक सफर करने के लिए अतिरिक्त ₹16 चुकाने होंगे। यानी कि पहले ₹415 देने पड़ते थे। अब ₹436 देने पड़ रहे हैं। यमुना एक्सप्रेसवे पर नए टोल रेट बीती रात से ही लागू हो गए हैं।

इतने प्रतिशत बढ़ा टोल रेट
बीते दिनों यमुना विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक हुई थी। इस बैठक में ही टोल टैक्स बढ़ोतरी को लेकर मुहर लगी है। जिसमें हल्के वाहन जैसे कार या जीप पर 10% टोल रेट प्रति किलोमीटर बढ़ाए गए हैं। इसी तरीके से व्यावसायिक छोटे वाहनों पर 25% प्रति किलोमीटर और बड़े व्यवसायिक वाहनों के लिए 60% प्रति किलोमीटर बढ़ाए गए हैं। इसी के साथ बीती रात से नया टोल रेट शुरू हो गया है।

इस दो वजह से बढ़ाए गए टोल रेट
यमुना अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया, "एक्सप्रेसवे पर कंपनी ने रोड सेफ्टी के लिए कई बड़े काम किए हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में एक्सप्रेसवे पर टोल दरें बढ़ाई गई हैं। कंपनी ने 28 फरवरी 2022 को टोल बढ़ाने के लिए पत्र लिखा था। इस पत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के 19 फरवरी 2010 और 17 जनवरी 2015 के नोटिफिकेशन को आधार बनाया गया है।" 

जेपी इंफ्राटेक ने करीब 130 करोड रुपए खर्च किए 
सीईओ ने कहा, "वर्ष 2018-19 के बाद टोल बढ़ने का प्रस्ताव आया था, लेकिन 14 सितंबर 2021 को टोल दरें यथावत रखने का फैसला लिया गया था। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि आईआईटी दिल्ली के रोड सेफ्टी ऑडिट में दिए गए सुझावों पर काम किया गया है। रोड सेफ्टी के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर 22 सुधार किए गए हैं। जिन पर कंपनी ने 130.54 करोड रुपए खर्च किए हैं।" दूसरी वजह बताई कि वर्ष 2019 के बाद टोल दरों में इजाफा किया गया है। जेपी इंफ्राटेक ने करीब 130 करोड रुपए खर्च करके एक्सप्रेसवे पर सेफ्टी-सिक्योरिटी इंतजाम किए हैं। इसे आधार बनाते हुए नई दरें प्रस्तावित की गई थीं।

अन्य खबरें