यमुना अथॉरिटी ने तैयार किया कृष्ण नगरी का ब्लू प्रिंट : हैरिटेज सिटी से मथुरा तक रोप-वे और एक्सप्रेसवे बनेंगे

Tricity Today | Yamuna Authority



Greater Noida : यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी (Yamuna Authority) के फेस-2 में राया अर्बन सेंटर के तहत बनने वाली हैरिटेज सिटी पर काम तेज हो गया है। बुधवार को यमुना अथॉरिटी में उत्तर प्रदेश ब्रज विकास परिषद की बैठक हुई। जिसमें प्रॉजेक्ट की डीपीआर तैयार करने वाली कंपनी ने रिपोर्ट सौंप दी है। बैठक में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित विकास के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए हैं। बैठक में यमुना अथॉरिटी की ओर से यमुना एक्सप्रेसवे से बांके बिहारी मंदिर तक सीधे कनेक्टिविटी के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाने का फैसला लिया गया। इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के दोनों ओर 500-500 मीटर से एक किलोमीटर एरिया में हैरिटैज सिटी का विकास करने का फैसला लिया गया।

यमुना अथॉरिटी के सीईओ ने दिया खास प्रस्ताव
इस मामले में ब्रज क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पूर्व में प्रस्तावित परियोजना है। जिनमें चौरासी कोस परिक्रमा, वृन्दावन-मथुरा रोप-वे और एनएचएआई की ओर से प्रस्तावित वृन्दावन बाईपास को अथॉरिटी की हैरिटेज सिटी परियोजना से इंटीग्रेट किया जाएगा। यमुना अथॉरिटी के सीईओ की ओर से बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि हैरिटेज सिटी के लिए डीपीआर में यमुना एक्सप्रेसवे से बांके बिहारी मंदिर तक सीधे कनेक्टिविटी, पार्किंग और उच्च स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर का प्रावधान किया जाए। जिससे ब्रज क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं और प्रर्यटकों को हैरिटेज सिटी के अंदर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। बैठक में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप, मथुरा-वदावन अथॉरिटी की टाउन प्लानर रिचा कौशिक और एनएचएआई समेत कई संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल रहे।

अन्य खबरें