UP Investors Summit 2023 : यमुना अथॉरिटी ने बनाया 60 हजार करोड़ का रोड मैप, कुछ सालों में ऐसे बनेगा सपनों का शहर

Google Image | Yogi Adityanath



Yamuna City/UP Investors Summit 2023 : फरवरी 2023 में होने जा रहे यूपी इन्वेस्टर्स समिट में यमुना अथॉरिटी ने निवेश के लिए अपना रोडमेप प्लान तैयार कर लिया है। यमुना अथॉरिटी इनेवस्टर्स समिटि में 60 हजार करोड़ रुपए का निवेश का प्लान बनाया है। इस निवेश से 2 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। इससे देशी-विदेशी कंपनियां निवेश करेंगी। 

10, 11 और 12 फरवरी को आयोजित होगा कार्यक्रम
यमुना अथॉरिटी ने पिछले साल हुए यूपी इन्वेस्टर्स समिट का भी टारगेट पूरा कर लिया है। अगले साल 2023 में 10, 11 और 12 फरवरी को लखन में यूपी इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होगा। इन्वेस्टर्स समिट में देशी-विदेशी निवेशकों को निवेश कराने के लिए यमुना अथॉरिटी ने रोडमेप बनाया है। जिसमें सेक्टर-28 में बनने वाले डाटा सेंटर पार्क में 17 हजार करोड़ रुपए का निवेश होगा। देश की सबसे बडी फिल्म सिटी में 10 हजार करोड़ रुपए, फिल्म सिटी की बिड 16 दिसंबर को ओपन होगी। 

जेवर में देश का सबसे बड़ा लॉजिस्टिक
सेक्टर-24 में बनने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण कलेस्टर में 8 प्लॉट होगे। इसमें 8 हजार करोड़ रुपए का निवेश होगा। इंडस्टीयल सेमी कंडेक्टर स्कीम दिसंबर में लाई जाएगी। इसमें 7 हजार करोड़ रुपए का निवेश होगा। इसमें 9 प्लॉट शामिल होंगे। बाजना और टप्पल के पास देश का सबसे बडा 250 हेक्टेयर में लॉजिस्टिक और वेयर हाउस का निर्माण होगा। इसमें 10 हजार करोड़ रुपए का निवेश होगा। 

4,5 और 7 स्टार होटल में 39 हजार करोड़ का निवेश
यमुना सिटी के सेक्टर-22ए में सलारपुर अंडरपास के नजदीक कर्मशल प्लॉट की स्कीम निकाली जाएगी। इस स्कीम में 15 प्लॉट शामिल होगे। दो एफएआर होगा और 38 करोड़ रुपए से बोली शुरू होगी। 120 मीटर चौडी रोड पर होगी। चार, फाईव और सेवन स्टार होटल के प्लॉट की स्कीम निकाली जाएगी, इसमें 39 हजार करोड़ रुपए का निवेश होगा। ग्रुप हाउसिंग स्कीम निकाली जाएगी। जिसमें 10-10 एकड एरिया के प्लॉट शामिल होगे। इस स्कीम में शर्ते होगी कि 40 प्रतिशत धनराशी प्लॉट की रजिस्टी के वक्त जमा करानी होगी। दो साल में कंस्टेक्शन पूरा करना होगा। एसक्रो एकाउंट बिल्डर को खुलवाना होगा। यमुना अथॉरिटी ने चार पेटोल पंप की स्कीम निकाल दी है। इस स्कीम में  सेक्टर 18, 20, 22डी और सेक्टर-22 में 1500 से लेकर 1600 वर्ग मीटर साइज के प्लॉट शामिल हैं।

अन्य खबरें